6 बच्चों की मां ने प्रेमी संग किया सुसाइड: सास का 16 साल छोटे दामाद पर आया दिल… पति-पत्नी की तरह रहने लगे… फिर जो हुआ वो दहला देने वाला था

बाडमेर: 6 बच्चों की मां 38 साल की सास अपने से 16 साल छोटे अपने ही दामाद के साथ दिल लगा बैठी। 22 साल के दामाद की 1 साल पहले अपनी बेटी से शादी की थी, शादी के कुछ दिन बाद ही सास और दामाद हम बिस्तर होने लग गए। परिवार को पता चला, पंचायत बैठी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

गांव में बात फैली तो फिर वही हुआ जिसका डर था। एक साथ कई परिवार तहस नहस हो गए। सास और दामाद का शव सवेरे एक ही फंदे से बंधा पेड पर लटका मिला। दोपहर किसी काम से दोनो घर से निकले थे। अगले सवेरे दोनो के शव पेट पर लटके बरामद किए गए हैं। घटना राजस्थान के बाडमेर जिले से है।

सास की चार बेटियां और दो बेटे, मजदूरी करता है ससुर
बाडमेर जिले के ग्रामीण इलाके में स्थित इस घटना के बाद से बवाल मचा हुआ है। पुलिस ने बताया कि खरंटियां गांव में रहने वाली दरिया देवी और उसका दामाद होताराम दोनो सवेरे खेजड़ी के पेड से लटके मिले हैं।

दोनो की पहचान परिवार ने कर ली है। परिवार को शव सौपें जा रहे हैं। परिवार से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बताया कि 22 साल का होताराम रविवार को अपनी सास 38 साल की दरिया देवी के पास आया था। पत्नी भी साथ थी। रविवार को दामाद वहीं रुका।

बेटे की शादी के बाद से ही सास ने दामाद से बना लिए संबंध
बता दें कि एक रात रुकने के बाद सोमवार को दामाद और सास दोनो घर से यह कहकर निकले की पास के गांव से गेहूं लेकर आ रहे हैं। पास के गांव सरणू से होते हुए दोनो रात के समय बाडमेर पहुंच गए। परिवार से किसी तरह का कांटेक्ट नहीं किया जा सका। सोमवार रात दोनो को केरवा गांव के पास लंगेर के नजदीक देखा गया था।

उसके बाद सवेरे दोनो के शव लंगेर गांव में खेजड़ी के पेड से लटके मिले। पुलिस से जानकारी में पता चला कि होताराम की शादी एक साल पहले दरिया देवी की बेटी से हुई थी। शादी के बाद से ही सास और दामाद में सबंध बन गए थे। परिवार और गांव को पता चल गया था लेकिन उसके बाद भी दोनो के बीच संपर्क बना रहा। परिवार को डर था कि दोनो कुछ कर नहीं लें, आखिर सवेरे वहीं हुआ जिसका परिवार को डर था। सास और दामाद दोनो ने सुसाइड़ कर लिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

CG – पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 9...

CG रायपुर। राजधानी के कटोरा तालाब स्थित ईलेवन ग्राउंड के पास सिविल लाइन थाना पुलिस ने ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे जुआरियों के...

पेंशन कार्ड बनवाने के नाम पर PWD के सहायक...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में साइबर ठगों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के 61 वर्षीय सहायक अभियंता को पेंशन कार्ड बनवाने का झांसा देकर...