भिलाई में बाबा की बारात से पहले संगीत संध्या में झूमे श्रद्धालु… दुर्ग एसपी हुए शामिल… जिलाध्यक्ष बिचपुरिया ने बाबा की गीत पर किया डांस, कल निकलेगी बाबा की बारात

  • खुर्सीपार में भव्य संगीत संध्या आयोजन
  • हरियाणा के कलाकारों ने दी प्रस्तुति
  • भक्ति में सराबोर नजर आए श्रद्धालु
  • दुर्ग एसपी डॉ. पल्लव ने आयोजन को सराहा
  • कोरोनाकाल में किए गए दया सिंह व उनकी टीम के कार्यों के लिए थपथपाई पीठ
  • भिलाई के भाजपा पार्षदों ने भी लिया बाबा का आशीर्वाद

भिलाई। भोले बाबा की बारात से पहले खुर्सीपार में भव्य संगीत संध्या का आयोजन किया गया। इस संगीत संध्या में भिलाई के लोग शामिल हुए। शाम 8 बजे से लेकर रात 12 बजे तक संगीत संध्या का आयोजन किया गया। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि, इस संगीत संध्या में हरियाणा के कलाकारों ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दिया।

राधा-कृष्ण की लीला से लेकर अवघड़ बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने को मिले। बाबा मलंग और उनकी टीम के परफॉर्मेंस से लोग गदगद हो गए। सभी कलाकारों ने श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया। लोग अपने जगह पर खड़े होकर बाबा की भक्ति में झूमते हुए नजर आए।

दया सिंह ने बताया कि संगीत संध्या में दुर्ग के पुलिस कप्तान एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उनके साथ पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी भी पहुंचे थे। उन्होंने आयोजन को सराहा। दुर्ग एसपी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से लोग जुड़ते हैं। आने वाली पीढ़ी को अध्यात्म के रास्ते पर लेकर चलना चाहिए। कोरोनाकाल में समिति के अध्यक्ष व सदस्यों ने बेहतर काम किया है। इसकी प्रशंसा आज भी होती है। दुर्ग एसपी ने सभी कलाकारों से मुलाकात की और उन्हें महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी।

आयोजन में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने कहा कि ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए। दया सिंह लगातार 15 वर्षों से बाबा की बारात निकाल रहे हैं। जितनी भी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। एमआईसी मेंबर लक्ष्मीपति राजू भी सपरिवार कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने कहा, दया सिंह भोले बाबा के परम भक्त है। भोले बाबा की बारात की चर्चा देशभर में होती है। सभी को इस आयोजन के लिए बधाई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : युवक को अगवा कर फोन-पे के...

डोंगरगढ़। अज्ञात बदमाशों ने हाईटेक अंदाज में एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है. आरोपियों ने चाकू की नोक पर युवकों को...

शादी के 36 दिन बाद पत्नी ने की पति...

बलरामपुर. जिले के ग्राम विशुनपुर की युवती ने शादी के 36 दिन बाद अपने ही पति की हत्या कर दी. यह घटना झारखंड के...

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग : वीडियो वायरल करने की...

दुर्ग। जिले में एक बार फिर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग कर 29 लाख रुपए लूटने का मामला सामने आया है।...

नागरिक आपूर्ति निगम की संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न:...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज़ कॉरपोरेशन लिमिटेड (नागरिक आपूर्ति निगम) के नव नियुक्त अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में निगम मुख्यालय, नवा रायपुर में...