छत्तीसगढ़ आगमन पर भक्तों को मिलेगा शंकराचार्य महाराज का आशीर्वाद; 15 मार्च से तीन दिवसीय प्रवास… रायपुर, बेमेतरा और बिलासपुर में होंगे कार्यक्रम

रायपुर, 13 मार्च 2026: परमाराध्य परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज का तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास 15 मार्च से शुरू हो रहा है। इस दौरान वे रायपुर, बेमेतरा और बिलासपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर भक्तों को दर्शन लाभ देंगे।

15 मार्च: रायपुर में भव्य स्वागत और पादुका पूजन

शंकराचार्य जी के मीडिया प्रभारी अशोक साहू ने बताया कि महाराज जी रविवार को अहमदाबाद से रायपुर विमानतल पहुंचेंगे। यहाँ भक्तों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। विमानतल से वे राजीव नगर स्थित आलोक सिंह के निवास पहुंचेंगे, जहाँ सिंह परिवार द्वारा विधि-विधान से पादुका पूजन किया जाएगा। इसके पश्चात वे सपाद लक्षेश्वर धाम, सलधा (बेमेतरा) के लिए प्रस्थान करेंगे।

16-17 मार्च: सवा लाख शिवलिंग मंदिर का निरीक्षण

सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा पहुँचने पर दंडी स्वामी श्रीमज्ज्योतिर्मयानंद: सरस्वती जी महाराज उनका स्वागत करेंगे। 16 और 17 मार्च को शंकराचार्य जी सलधा में नवनिर्मित सवा लाख शिवलिंग मंदिर के निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे और वहां कार्यरत कर्मचारियों व कारीगरों का मार्गदर्शन करेंगे।

18 मार्च: बेमेतरा और बिलासपुर प्रवास

18 मार्च को महाराज जी का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:

  • बेमेतरा: सुबह 7 बजे सलधा से प्रस्थान कर वे कृष्णा विहार (बेमेतरा) स्थित कमलेश दत्त दुबे के निवास पहुंचेंगे, जहाँ दुबे परिवार द्वारा उनका अभिनंदन और पादुका पूजन किया जाएगा।
  • बिलासपुर: इसके बाद वे बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। यहाँ ग्राम चिचिरदा स्थित उनके शिष्य हरीश शाह के ‘कुंज कुटीर फार्महाउस’ में आगमन होगा। बिलासपुर के सनातनी, गौभक्त और शाह परिवार उनका भव्य स्वागत करेंगे।

वाराणसी प्रस्थान

बिलासपुर में कार्यक्रमों के पश्चात, दोपहर में जगद्गुरु शंकराचार्य जी वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे। ज्योतिर्मठ के सीईओ चंद्रप्रकाश उपाध्याय ने सभी भक्तों से इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...