छत्तीसगढ़ में होगा डीजीपी-आईजीपी सम्मेलन, पीएम मोदी, गृहमंत्री शाह होंगे शामिल, नक्सलवाद से निपटने बनेगी नई रणनीति

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार अखिल भारतीय डीजीपी-आईजीपी सम्मेलन होने जा रहा है. यह सम्मेलन 28 से 30 नवंबर तक नया रायपुर स्थित नए मरीन ड्राइव परिसर में होगा, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत देशभर के पुलिस महानिदेशक और महानिरीक्षक हिस्सा लेंगे.

इस 60वें अखिल भारतीय सम्मेलन की शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे और समापन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। सम्मेलन में आंतरिक सुरक्षा से जुड़े अहम विषयों पर चर्चा होगी, जिनमें नक्सलवाद से निपटने की रणनीति, आतंकवाद विरोधी प्रयास, ड्रग्स नियंत्रण, साइबर सुरक्षा और सीमा प्रबंधन शामिल हैं.

सूत्रों के अनुसार, इस बार नक्सल प्रभावित इलाकों पर खास फोकस रहेगा. छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में हाल के समय में पुलिस और केंद्रीय बलों की संयुक्त रणनीति से उल्लेखनीय सफलता मिली है. सम्मेलन में इस दिशा में आगे की योजनाओं पर भी मंथन होगा.

गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा, छत्तीसगढ़ में 28, 29 और 30 नवंबर को DG कॉन्फ्रेंस होगी, जिसमें PM नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। पहले भी देश के विभिन्न राज्यों में इसका आयोजन हुआ है। सम्मेलन में नई योजनाओं के होने वाली प्रैक्टिसेज पर चर्चा होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम: सुरक्षा बलों की...

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। रायपुर जिला...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...