ब्रेकिंग – रिसाली का सीमा क्षेत्र बढ़ा: धनोरा और उमरपोटी पंचायत रिसाली निगम में किया गया शामिल… महापौर परिषद में प्रस्ताव पर लगी मुहर… बजट पर भी हुई चर्चा

रिसाली। नवगठित नगर पालिक निगम रिसाली की सीमा क्षेत्र को बढ़ाने कवायद शुरू हो गई। ग्राम पंचायत धनोरा व उमरपोटी को निगम क्षेत्र में शामिल करने प्रस्ताव लाया गया। जिसे महापौर शशि सिन्हा की अध्यक्षता वाली परिषद ने सर्व सम्मति से पारित किया।

दरअसल रिसाली नगर पालिक निगम भिलाई के 14 वार्डो को पृथक कर बनाया गया है। इसमें भिलाई टाउनशिप भी शामिल है। घनी आबादी और इस्पात संयंत्र के आधिपत्य वाली भूमि होने की वजह से शासन से स्वीकृत बड़े प्रोजेक्ट अधर में है। इसे ध्यान रखते हुए जिला प्रशासन से आए पत्र को आधार बनाते हुए राजस्व विभाग प्रभारी चन्द्रप्रकाश सिंह निगम व सामान्य प्रशासन विभाग प्रभारी चन्द्रभान सिंह ठाकुर ने धनोरा के अलावा उमरपोटी पंचायत को भी निगम क्षेत्र में शामिल करने प्रस्ताव लाया। पारित प्रस्ताव को शासन को भेजे जाने का निर्णय लिया। महापौर परिषद की बैठक में महापौर परिषद के सद्स्य चन्द्रभान ठाकुर, गोविन्द चतुर्वेदी, अनुप डे, सनीर साहू, चन्द्रप्रकाश सिंह निगम, सोनिया देवांगन, ईश्वरी साहू, परमेश्वर कुमार, प्रभारी कार्यपालन अभियंता राजकुमार जैन व विभाग प्रमुख उपस्थित थे।

बजट में आए सुझाव
महापौर शशि सिन्हा ने परिषद के सद्स्यों से बजट के लिए सुझाव मांगे। विभागवार समीक्षा के बाद आए सुझावों को प्राथमिकता के आधार पर बजट में शामिल करने निर्देश दिए। महापौर ने सुझाव देने से पहले परिषद के सद्स्यों से कहा कि पिछले सलाहकार समिति में आए बेहतर सुझावों को भी वे इस वर्ष के अनुमानित बजट में अवश्य शामिल करे।

तीन की जगह दो टिप्पर
रिसाली निगम को संसाधन उपलब्ध कराने शासन ने 3 टिप्पर खरीदने बजट स्वीकृत किया है। वाहन मूल्य अधिक होने की वजह से परिषद के सद्स्यों ने तीन की जगह केवल दो वाहन खरीदने के प्रस्ताव पर मुहर लगाया। टिप्पर को कचरा परिवहन कार्य में लगाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...