सुपेला अस्पताल से हटाए जाएंगे धनवंतरी मेडिकल स्टोर, खोले जाएंगे प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी ने दिए निर्देश

भिलाई। सरकारी धनवंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर अस्पताल परिसर से हटाए जाएंगे। उनकी जगह प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। इससे वहां लोगों को कम दाम में जेनरिक दवाएं मिलेंगी। यह निर्देश स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने गुरुवार रात सुपेला अस्पताल निरीक्षण के दौरान कही।

स्वास्थ्य मंत्री को पहुंचने की भनक भाजपा के नेताओं को भी नहीं लग पाई। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सुविधाओं व समस्याओं को लेकर संबंधित डाक्टरों से बात की। उनके साथ जिले के स्वास्थ्य अधिकारी भी मौजूद थे। स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल के ओपीडी, महिला वार्ड सहित विभिन्न वार्ड, एक्सरे मशीन सहित स्वास्थ्य संबंधित अन्य मशीनों को देखा। उनके संबंध में सुपेला अस्पताल के स्टाफ से पूछताछ की। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल की साफ सफाई, पानी आदि की व्यवस्था देखी।

गलत रेफर करते पाए जाने पर होगी कार्रवाई

मंत्री ने बताया कि राज्य में बैठी टीम सभी रेफर रिपोर्ट की मॉनिटरिंग करेगी। देखा जाएगा कि अस्पताल में किन बीमारियों के इलाज की सुविधा नहीं है। किन सुविधाओं के बाद भी मरीजों को वहां से रेफर किया जा रहा है। डॉक्टर गलत रेफर करते पाए जाएंगे तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...