नक्सलियों ने रास्ते पर लगाया था प्रेशर IED, जवानों ने किया डिफ्यूज

दंतेवाड़ा। जवानों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों द्वारा लगाई गई प्रेशर आईईडी बरामद कर बीडीएस टीम ने डिफ्यूज किया। जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने लोहा गांव के रास्ते में बम लगा रखा था। गश्त पर निकले किरंदुल एनएमडीसी क्षेत्र में तैनात सीआईएसएफ के जवानों की नजर तार पर पड़ने से बड़ा हादसा टल गया।

आईईडी की चपेट में जवानों सहित आम लोग भी आ सकते थे। बता दें कि इसी क्षेत्र में हफ्तेभर पहले पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई थी, जिसमें 9 नक्सली मारे गए थे। इसके बाद नक्सली जवानों को नुकसान पहुंचाने पगडंडी वाले रास्ते पर आईईडी लगा रखे थे। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव-2023 के दौरान भी 02 बार विस्फोटक सामग्री और 01 बार श्रृंखलावार आईईडी को ढूंढने एवं निष्क्रिय करने में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई बीआईओएम किरंदुल ने सफलता पाई थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...