CG – आत्मानंद स्कूल के छात्रों के बीच ढिशूम-ढिशूम: गर्लफ्रेंड के विवाद के बाद बच्चों के दो गुट में हुई मारपीट, 4 घायल

CG

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों के बीच जमकर मारपीट की खबर आ रही है। बताया जा रहा कि मारपीट में चार स्कूली बच्चों के घायल हुए है। मारपीट की मुख्य वजह लड़कों का आपसी विवाद है। बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक सरकंडा के पंडित रामदुलारे दुबे शासकीय स्कूल स्वामी आत्मानंद स्कूल के दो क्लास के छात्रों में मारपीट हुई है।

दो गुटों के छात्रों ने एक- दूसरे को दौड़ा- दौड़ाकर पीटा। घटना में एक छात्र को सिर पर गंभीर चोट आई, जबकि कुछ छात्र घायल भी हुए। किसी तरह बच्चों के इस मारपीट को रोक गया। तब तक चार बच्चे घायल हो चुके थे। घायल बच्चों को अस्पताल ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद सभी को उनके पेरेंट्स को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि बच्चों के बीच लड़ाई की मुख्य वजह लड़की से छेड़खानी है। पिछले कुछ दिनों से एक दूसरे की गर्लफ्रेंड को छेड़ने को लेकर छात्रों में विवाद था। आरोप है कि पहले भी इसी मामले में विवाद हो चुका था। लेकिन, अब स्कूल के बाहर मारपीट की घटना हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियाँ पूरी: रायपुर में...

रायपुर: 79वें स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ भर में आयोजित होने वाले राज्य एवं जिला स्तरीय मुख्य समारोहों के लिए...

रायपुर के होटल में सनसनीखेज वारदात: प्रेमी ने प्रेमिका...

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में शुक्रवार (14 अगस्त) की दोपहर दिल दहला देने वाली वारदात...

CG में ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला: देवर-भाभी का प्राइवेट...

CG बिलासपुर | मस्तूरी: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र से ब्लैकमेलिंग और साइबर अपराध का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक...

पद्मश्री अनूप रंजन पांडेय को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध संस्कृतिकर्मी और पद्मश्री से सम्मानित अनूप रंजन पांडेय को गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संगीत नाटक...