Viral Video: रात 11 बजे बिजली बिल चेक करने पहुंचा JE… महिला से बोला – मुझे खुश कर दो, बिल माफ़ करवा दूंगा… फिर किया रेप, वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, कई बार किया दुष्कर्म

Viral Video

बस्ती। बिजली का बिल कम कराने के नाम पर महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में पुरानी बस्ती पुलिस ने अवर अभियंता रवींद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पटेल चौक के पास से जेई को पुलिस ने पकड़ा है। इस मामले के सामने आने के बाद विभाग में खलबली मची हुई है।

पीड़िता ने तहरीर में बताया है कि अप्रैल में उसके घर का बिजली का बिल अधिक आ गया था। जिसे ठीक कराने के लिए वह गाऊखोर उप विद्युत केंद्र गई थी। वहां पर जेई से मुलाकात हुई। जेई ने बताया कि घर आकर मीटर चेक करेंगे। इसके बाद उसका मोबाइल नंबर ले लिया। 26 मई की रात करीब 11 बजे जेई मीटर चेक करने पहुंचे।

रात में चेक करने से मना करने पर कहा कि इतना समय उनके पास नहीं है। वह रोज- रोज नहीं आ सकते। आरोप है कि मीटर चेक करने के बहाने घर के अन्दर आए और कहा कि खुश कर दो, बिजली बिल पूरा माफ करा दूंगा। इसके बाद जेई ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया और इसका वीडियो बना लिया।

साथ में धमकी दिया कि कहीं इसकी शिकायत करोगी तो वीडियो वायरल कर दूंगा। वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर कई बार दुष्कर्म किया। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपित जेई को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...