दुर्ग के धमधा ब्लॉक में डायरिया का प्रकोप : 5 दिन में दो सौ से ज्यादा लोग बीमार, पाइपलाइन में लिकेज से अहिवारा के घरों में पहुंच रहा दूषित पानी

दुर्ग। जिले के धमधा ब्लॉक में डायरिया का प्रकोप बना हुआ है। धमधा के बाद अहिवारा और मेड़ेसरा गांव के लोग उल्टी-दस्त की चपेट में आ रहे हैं। धमधा, अहिवारा और मेड़ेसरा में पांच दिन में डायरिया के कुल मरीजों की संख्या 213 पहुंच गई है। 24 घंटे में मेड़ेसरा गांव के 70 लोग बीमार होकर अस्पताल पहुंचे हैं। सोमवार को धमधा में उल्टी-दस्त के 18 नए मरीज और अहिवारा नगर पंचायत क्षेत्र में 24 नए मरीज मिले हैं। यहां डायरिया का प्रमुख कारण पाइपलाइन में लिकेज को माना जा रहा है। जिला महामारी अधिकारी डाॅ. सीबीएस बंजारे ने बताया, पाइपलाइन से घरों में दूषित पानी पहुंच रहा, इसके चलते लोग डायरिया के शिकार हो रहे।

धमधा, अहिवारा और मेड़ेसरा में पांच दिन में डायरिया के कुल मरीजों की संख्या 213 पहुंच गई है। सरकारी और निजी अस्पतालों को मिलाकर अब तक 92 मरीजों को भर्ती करना पड़ा है। अलग-अलग अस्पतालों से अब तक 49 मरीजों की छुट्टी हो गई है। 37 डायरिया पीड़ित अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं। बेहतर उपचार के लिए 6 मरीजों को हॉयर सेंटर रेफर किया गया है।

पानी उबालकर पीएं – डॉ. सीबीएस बंजारे

जिला महामारी अधिकारी डॉ. सीबीएस बंजारे ने कहा, सोमवार को तीन जगहों से 59 नए मरीज मिले हैं। 26 लोगों का स्थानीय सरकारी अस्पतालों में इलाज चल रहा। लोगों से पानी उबालकर पीने और ओआरएस घोल लेते रहने की अपील की गई है। प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम घरों में जाकर सर्वे कर रही। पीएचई से पानी की जांच कराई गई है। स्थिति अभी नियंत्रण में है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...