RSS पर लगे प्रतिबंध को हटाना ऐतिहासिक कदम – विजय साहू

भिलाई। भारतीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर लगे हुए प्रतिबंध को भारत सरकार ने हटा दिया है। क्रेडा के पूर्व सदस्य विजय साहू ने इसे ऐतिहासिक एवं स्वागत योग्य कदम है। उन्होंने कहा है कि आरएसएस राष्ट्र के निर्माण में निर्भीक, स्वत: और सांस्कृतिक सेवा करने वाली सामाजिक एवं सास्कृतिक संगठन है। राष्ट्र को अखंड एवं अक्षुण्ण बनाए रखने में संघ की महत्वपूर्ण भूमिका है।

विजय साहू ने कहा, युद्ध, गृह युद्ध, बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं के समय जनसहयोग के लिए किए गए संघ के कार्य ऐतिहासिक एवं सराहनीय रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का आंदोलन पूर्णतया अहिंसात्मक रहा है। सरकार के इस आदेश से राष्ट्र के नवनिर्माण में सरकारी कर्मचारी की भूमिका और अधिक कारगर एवं स्पष्ट होगी।

उन्होंने कहा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक की स्थापना 27 सितंबर 1925 को हुई थी और वर्तमान में विश्व की सबसे बड़ी स्वयंसेवी संस्था है। आज देशभर में इसके 55000 से ज्यादा शाखाएं लगते हैं। बौद्धिक चर्चा एवं परिचर्चा देश के नवनिर्माण के लिए रचनात्मक पहल है। साथ ही शारीरिक दक्षता पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में आम जनता स्वयं की इच्छा से अपने सेवाए प्रदान करती है। विजय साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया है। उन्होंने विश्वास जताया है कि इस फैसले के भारत के भविष्य में और नवनिर्माण में दूरगामी सकारात्मक परिणाम होंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध प्लाटिंग पर विधायक रिकेश सेन का बड़ा प्रहार...

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन की अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम का बड़ा असर देखने को...

अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत...

धमतरी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब पीड़ित पक्ष के चम्पा लाल साहू ने जहर सेवन कर लिया।...

पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुर : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किए जाने...

सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 300 वर्ष पुरानी ज्ञान...

बलौदाबाजार। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशन में संचालित ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत विकासखंड सिमगा स्थित कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा के...