भिलाई। खबर में अपलोड इस तस्वीर को गौर से देखिए। ये वही शख्श है जिसका इंतजार दुर्ग-भिलाई के पेट्रोल पंप संचालकों को थी। जिसकी तलाश में दुर्ग जिले के अलग-अलग थानों की पुलिस लगी थी। दरअसल, ये बंदा पेट्रोल पंपों से पेट्रोल डलवाकर पैसे नहीं देता था। अपनी गर्लफ्रेंड को मुफ्त की आइस्क्रीम खिलाता था। अब पकड़ा गया। पुलिस ने धर दबोचा है। पकड़े गए इस बदमाश का नाम साधनिध्य सिंह बैस है। उम्र 23 साल के आसपास है। खुद को रायपुर के मेकाहारा का डॉक्टर बता रहा है।

पुलिस ने बताया कि, पेट्रोल पंप से कार में डीजल भरवाकर फरार होने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 4 पेट्रोल पंपों में डीजल भरवाकर रुपए तक नहीं दिया था। जिसकी शिकायत अलग-अलग थाने में हुई थी। भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि ग्राम मचांदुर थाना उतई निवासी सानिध्य सिंह बैस 23 वर्ष को उसके निवास से पुलिस ने पकड़ा है। पूछताछ में पुलिस ने को आरोपी ने स्वयं को बताया कि वह डेंटल डॉक्टर भी है। आरोपी के पास से पुलिस ने 4 पेट्रोल पंप से डीजल भरवाकर फरार होता था। 
आरोपी डीजल को कंटेनर में भरकर बेचा करता था। बताया गया है कि आरोपी पूर्व में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ आइसक्रीम पार्लर लेकर गया था जहां आइसक्रीम खिलाने के बाद रुपए दिए बगैर फरार हो चुका है। उल्लेखनीय है कि एसपी डॉ अभिषेक पल्लव को घटना के बाद दुर्ग-भिलाई पेट्रोल पम्प डीलर वेलफेर एसोसिएशन ने शिकायत किया था।

उसके बाद पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए डीजल पार करने वाले को पकड़ने सीसी कैमरा तक खंगाला गया। उसके बाद सफेद रंग की उसकी कार के बारे में भी पतासाजी की गई। कार में जो नंबर अंकित था। उसे ट्रेस करने पुलिस परिवहन विभाग पहुंची जहां वह नंबर बाइक का निकला था।





