बिलासपुर से जगदलपुर के लिए 1 से शुरू होगी डायरेक्ट फ्लाइट… जबलपुर और प्रयागराज के लिए भी सीधी फ्लाइट की सेवा, चेंबर ने की थी मांग, नागरिक उड्डयन मंत्री सिंधिया का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फ्लाइट कनेक्टिविटी में विस्तार होने जा रहा है। बिलासपुर से बस्तर के जगदलपुर एयरपोर्ट तक डायरेक्ट फ्लाइट सेवा 1 जून से शुरू होने वाली है। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी एवं प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने बताया कि चेंबर की मांग पर जगदलपुर के लिए 1 जून से सीधी विमान सेवा शुरू होने जा रही है। चेंबर ने इस पहल हेतु नागरिक एवं उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का प्रदेश के 12 लाख व्यापारियों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।

बिलासपुर और रायपुर के बाद जगदलपुर के लिए टूरिज्म की संभावना काफी अधिक है, क्योंकि जगदलपुर प्राकृतिक और सांस्कृतिक विविधता से भरा हुआ है। बिलासपुर से जगदलपुर के लिए फ्लाइट शुरू होने से इसे बढ़ावा मिलना तय है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष गार्गी शंकर मिश्र, शिवराज शर्मा, विनय सिंह, शंकर सचदेव, सुधाकर शुक्ला, चिन्ना राव, अखराज ओस्तवाल, भूषण अदलखा और सुनील मिश्रा सभी व्यापारियों ने इस कदम का स्वागत किया।

पूर्व में चेंबर ने नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को जगदलपुर विमान सेवा शुरू करने हेतु ज्ञापन सौंपा था, ताकि घरेलू एवं अंतर्राज्यीय उड़ानों की संख्या में वृद्धि हो तथा प्रदेश में बढ़ रहे हवाई यात्रियों को भी इसका लाभ मिले। इस पहल से छत्तीसगढ़ राज्य के दुरांचल में स्थित जगदलपुर (बस्तर) का प्रदेश एवं अन्य राज्यों के साथ कनेक्टिविटी बढ़ेगी। ऐसे में बिलासपुर-जगदलपुर के लिए फ्लाइट शुरू होना शहरवासियों के लिए काफी बेहतर साबित होगा।

बिलासा देवी चकरभाठा (बिलासपुर) एयरपोर्ट से जगदलपुर के साथ प्रयागराज-जबलपुर के लिए भी 1 जून से उड़ान शुरू होगी। एलायंस एयर ने समर रीशेड्यूल जारी कर दिया है। ढाई माह बाद लोग फिर से प्रयागराज-जबलपुर के लिए हवाई सफर कर सकेंगे। वहीं पहली बार बिलासपुर से जबलपुर के लिए भी फ्लाइट शुरू कर दी गई है, यह लाइट बुधवार को चलेगी। खास बात यह है कि प्रयागराज और जबलपुर के लिए पहले भी रोजाना लगभग 50 यात्री उड़ान भर रहे थे। लेकिन अलायंस एयर ने मनमानीपूर्वक लाइट बंद कर दी थी। नई उड़ान शुरू होने से यात्रियों की संया बढ़ने की उमीद जताई जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...