CG
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के साथ-साथ निजी क्षेत्र में करियर बनाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। राजनांदगांव जिले में आगामी 6 मई को एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 8 नामी कंपनियां 794 विभिन्न पदों पर भर्ती करेंगी। यह मेला जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र (मॉडल कैरियर सेंटर) में आयोजित होगा।

भिलाई-दुर्ग की कंपनियां भी करेंगी चयन इस मेले की खास बात यह है कि इसमें भिलाई और दुर्ग क्षेत्र की प्रतिष्ठित संस्थाएं जैसे एसआर हॉस्पिटल (चिखली), सेफ इंटेलीजेंट सिक्यूरिटी और फायर एण्ड सेफ्टी इंस्टीट्यूट (सुपेला) भी शामिल हो रही हैं। भर्ती सिक्योरिटी गार्ड, नर्सिंग स्टाफ, फायरमैन, वीडियो एडिटर और ड्राइवर जैसे दर्जनों पदों के लिए की जाएगी।
पदों का विवरण और पात्रता
- फायर एण्ड सेफ्टी (भिलाई): फायरमैन, सिक्योरिटी गार्ड, पैकेजिंग स्टाफ और ड्राइवर के पद।
- एसआर हॉस्पिटल (दुर्ग): नर्सिंग स्टाफ, फील्ड ऑफिसर, मल्टीपर्पस वर्कर और अकाउंटेंट।
- सिक्योरिटी सर्विसेस: टैंगो और सेफ इंटेलीजेंट द्वारा सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और लेबर के 250 से अधिक पद।
- अन्य: होटल मैनेजमेंट (केवल महिलाओं के लिए), स्मार्ट मीटर टेक्निशियन, केयर टेकर और वीडियो एडिटर।

कैसे हों शामिल? (जरूरी निर्देश) रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को सबसे पहले ई-रोजगार पोर्टल erojgar.cg.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन करना अनिवार्य है।
- कब: 6 मई 2026 (बुधवार)
- समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक
- कहाँ: जिला रोजगार कार्यालय, राजनांदगांव
- क्या लाएं: शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और 2 पासपोर्ट साइज फोटो।

