UAD विभाग के डायरेक्टर डॉ. तंबोली ने दुर्ग जिले के निकायों की ली समीक्षा बैठक: नगर निगमों की इनकम बढ़ाने दिए टिप्स…प्रॉपर्टी टैक्स के उचित मूल्यांकन के लिए रेन्डम चेकिंग का निर्देश; पढ़िए मीटिंग की जरूरी बातें

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालक डॉ. अय्याज तंबोली की अध्यक्षता में दुर्ग जिले के नगर निगम के आयुक्तों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली, राजस्व वसूली, भवन अनुज्ञा, नीलामी, दरों में परिवर्तन अधोसंरचना संबंधित निर्माण कार्य को लेकर सघन चर्चा की गई।

इस अवसर पर डॉ तंबोली ने रेवेन्यू का प्रतिशत बढ़ाने के लिए व्यावहारिक समाधान को अपनी कार्यशैली में लाने की बात पर जोर दिया। उन्होंने समस्या के निदान के लिए समस्या का कारण जानने और उसके विकल्प तलाशने की बात कही। नागरिक सुविधा के दृष्टिकोण से ऑनलाइन सिस्टम डेवेलप करने की बात भी कही ताकि नागरिक घर बैठे ही सुविधाओं का लाभ ले सके। उन्होंने जर्जर हो चुके दुकानों के लीज़ को रिन्यूअल न करने के आदेश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।

प्रॉपर्टी टैक्स के मूल्यांकन का हो क्रॉस चेक- डॉ तंबोली ने उपस्थित अधिकारियों को प्रॉपर्टी की रेगुलर मॉनिटरिंग और एसेसमेंट के लिए निर्देशित किया। उनका वक्तव्य था कि स्थल परीक्षण करने से वास्तविक स्थिति के साथ डाटा को क्रॉस चेक करने में सहायता मिलती है। इस प्रकार के रैंडम चेकिंग करने से प्रॉपर्टी टैक्स का सही आकलन कर सकते हैं। इससे निसंदेह प्रॉपर्टी टैक्स में बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे।

इसके अलावा बैठक में सड़क मरम्मत हेतु जारी राशि के विरूद्ध कार्य की प्रगति, आय बढ़ाने के साधन, निकाय की निर्मित परिसंपत्तियों से प्राप्त आय, 1.00 रू प्रतिफुट जमीन के संबंध में जारी दिशा-निर्देश अनुरूप प्राप्त भूमि, राजस्व वसूली हेतु किये गये प्रयास / प्रस्ताव की अद्यतन स्थिति, अनाधिकृत भवन निर्माण के नियमितीकरण प्रक्रिया, ऑनलाईन बिल्डिंग परमिशन, एस. टी. पी. निर्माण की प्रगति, लीगेसी वेस्ट की अद्यतन स्थिति, भिलाई साडा के भूमि के संबंध में निविदा की प्रक्रिया, टाउन प्लानर की नियुक्ति और पी. एम. वाय. अंतर्गत निर्मित भवनों के आबंटन जैसे बिंदुओं पर भी चर्चा की गई।

समीक्षा बैठक में कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा, भिलाई निगम आयुक्त रोहित व्यास, दुर्ग निगम प्रभारी आयुक्त लक्ष्मण तिवारी, संयुक्त संचालक एस के सुंदरानी, मुख्य अभियंता यू. के धलेंद्र, आशीष देवांगन नगर निगम आयुक्त रिसाली, लोकेश चंद्राकर, सीएमओ व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...