CG – “मैं तुम्हारे भाई जैसा हूं, घर छोड़ दूंगा”: दिव्यांग ऑटो चालक ने छात्रा को लिया झांसे में, फिर नशीली टेबलेट खिलाकर दुष्कर्म का किया प्रयास

“मैं तुम्हारे भाई जैसा हूं, घर छोड़ दूंगा”

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दिव्यांग ऑटो चालक ने फार्मेसी की छात्रा के साथ रेप करने की कोशिश की है। ऑटो चालक ने छात्रा को जबरदस्ती नशीली टैबलेट खिला दी। इसी बीच युवती ने दोस्त को घटना की जानकारी दी। फिर युवक ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इधर, पुलिस ने केस दर्ज कर ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक 21 साल की लड़की जांजगीर-चांपा की रहने वाली है। बीते 13 सितंबर को तोरवा क्षेत्र में रहने वाली मौसी के घर आई थी। वह शाम को अपनी सहेलियों के साथ घूमने निकली थी। रात करीब 10 बजे वह घूमकर मौसी के घर जा रही थी। तभी तेज बारिश होने पर वह गुरु नानक चौक के पास रूक गई। वहां ऑटो चालक भी था और उसके साथ चार-पांच सवारी भी थे। इस दौरान उसने छात्रा को भी ऑटो में बैठने और घर छोड़ने के लिए बोला।

छात्रा ने मना किया, तब ऑटो चालक ने बोला कि मैं तुम्हारे भाई समान हूं, डरो मत घर पहुंचा दूंगा। तब लड़की उसके ऑटो में बैठ गई। रास्ते में ऑटो चालक सवारी छोड़ने के बाद लड़की को छठघाट की तरफ सुनसान जगह पर ले गया। फिर अपने रूम में ले जाकर उसके मुंह को दबाकर जबरदस्ती नशीली टेबलेट खिला दिया।

इसके बाद उसने रेप करने का प्रयास किया। उसकी हरकतों को देखकर छात्रा ने हिम्मत जुटाई और आबरू बचाकर चिल्लाने लगी। फिर उसने अपनी मौसी और दोस्त को कॉल किया। इस बीच ऑटो चालक उसे छोड़कर भाग गया।

जानकारी मिलते ही लड़की का दोस्त वहां पहुंच गया। उसने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। फिर बदहवाश छात्रा को अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान उसकी मौसी ने बदनामी के डर से कह दिया कि उन्हें कार्रवाई नहीं चाहिए। इस बीच युवती तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती रही। अस्पताल से जानकारी मिलने पर पुलिस ने छात्रा का बयान दर्ज किया, जिसके बाद आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।

टीआई कमला पुसाम ने बताया कि छात्रा के बयान के आधार पर आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ छेड़छाड़ और हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। छात्रा ने पूछताछ में बताया कि ऑटो चालक एक पैर और आंख से दिव्यांग है, जिसके आधार पर पुलिस ने उसकी जानकारी जुटाई। तब पता चला कि मोहम्मद मुराद आलम उर्फ चांद (38) देवरीडीह में रहता है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने उसकी तलाश कर उसे दबोच लिया।

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी ऑटो चालक का पांच साल पहले एक्सीडेंट हुआ था। इस हादसे में दो सवारियों की मौत हो गई थी। वहीं, ऑटो चालक ने एक आंख और पैर खो दिया। वह आदतन बदमाश है। पूर्व में भी वह बाहर से आने वाले महिला और युवतियों को अकेली देखकर बदमाशी करता रहा है। वह रात में ही ऑटो चलाने निकलता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्री गजेंद्र यादव ने युवा और महिला मोर्चा पदाधिकारियों...

दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सेवा सदन में परिचयात्मक...

ऋषि निर्मलकर हत्याकांड : मुख्य आरोपी रवि शर्मा की...

दुर्ग। दुर्ग के चर्चित ऋषि निर्मलकर हत्याकांड में मुख्य आरोपी बताए जा रहे रवि शर्मा की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर नया...

भिलाई में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा :...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई-3 के...

DSP से 5 लाख की ठगी, रुपये दोगुना करने...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ एक उप पुलिस अधीक्षक (DSP)...