नेहरू नगर चौक में बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था के लिए चर्चा: यातायात पुलिस और नेहरू नगर रेसीडेंट्स एसोसिएशन ने किया संयुक्त सर्वेक्षण… NNRA ने दिए 5 पॉइंट्स में सुझाव; दिवंगत ट्रैफिक जवान को दी गई श्रद्धांजलि

भिलाई। भिलाई में नेहरू नगर रेसिडेंट्स एसोसिएशन ने यातायात पुलिस विभाग के साथ नेहरू नगर चौक में बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था के लिए चर्चा और सर्वेक्षण किया गया। सबसे पहले गुरुवार की रात नेहरू नगर स्थित ट्रैफिक टावर में ट्रैफिक DSP सदानंद विध्यराज से एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चर्चा की, चर्चा के बाद सर्वेक्षण किया गया। सर्वेक्षण में यातयात विभाग से DSP सदानंद, विजय शर्मा, सिग्नल स्टाफ, नेहरू नगर रेसिडेंट्स एसोसिएशन के महासचिव देविंदर सिंह भाटिया, कोषाध्यक्ष मुकेश जैन, सह-सचिव सतीश अग्रवाल, कार्यकारणी सदस्य यतीन्द्र पुरंग, अरुण जलान उपस्थिति थे। एसोसिएशन और यातयात पुलिस विभाग ने रायपुर के भनपुरी थाना में पोस्टेड आरक्षक भगीरथ कंवर को श्रद्धांजलि दी गई।

एसोसिएशन ने मुख्य रूप से नेहरू नगर चौक के यातायात को सुगम बनाने हेतु आवश्यक 5 बिंदुओं पर यातायात पुलिस विभाग को सुझाव दिए हैं। प्रतिनिधि मंडल में सतीश अग्रवाल ने बड़े वाहनों को सड़क के मध्य में रखने, मुकेश जैन ने रायपुर की ओर से आ रही वाहनों को सिग्नल पोल तक रुकने के लिए डिवाइडर की लंबाई कम कर पुननिर्माण, अरुण जलान ने रात्रि समय मे रायपुर-राजनादगांव की ओर से आ जा रही वाहनों के लिए पृथक से सिग्नल समय को ऑटोमेशन कंट्रोल पद्दति, यतीन्द्र पुरंग ने चौक पर पुल के नीचे पर्याप्त रौशनी, देविंदर भाटिया ने रात्रि में जाम लगने के निराकरण हेतु सिग्नल समय को रात्रि 11 बजे रखने हेतु एसोसिएशन की ओर से बात रखी।

चर्चा पश्चात नेहरू नगर चौक पर DSP सदानंद विध्याराज के नेतृत्व में सर्वेक्षण किया गया। DSP सदानंद ने नेहरू नगर चौक से गुरुद्वारा चौक तक पैदल चल कर स्थिति का जायजा लिया और कहा कि सुरक्षा और यातयात सुगमता के दृष्टिकोण से हर पहलु पर विभाग ध्यान रख रहा है और बेहतरी के लिए आ रहे सुझावों पर निश्चित विचार किया जायेगा। स्थल पर सिग्नल टाइमर को पुनः चेक किया गया।

एसोसिएशन के महासचिव देविंदर भाटिया ने बताया कि नेहरू नगर चौक में बड़े वाहनों का दबाव अत्यधिक हो गया है। चूँकि खुर्सीपार चौक के बाद ओवर ब्रिज का उपयोग कर वाहन नेहरू नगर चौक में ही रुकते है, साथ ही नेहरू, स्मृति नगर, जुनवानी क्षेत्र में चिकत्सालय, विज्ञा, इंजीनरिंग, मेडिकल, ITI जैसे शिक्षा केंद्र, मॉल, होटल, रेस्टोरेंट के कारण निरंतर आवागमन बढ़ रहा है। बंगलोर और अन्य बड़े शहरों के उद्धारण सामने है जहाँ संस्थाओ के बढ़ने से यातायात में अक्सर बड़े जाम रहते है ,छत्तीसगढ़ प्रशासन को इस ओर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है।

एसोसिएशन ने यातायात विभाग में सिग्नल चौक में गर्मी और बारिश में कार्यरत कर्मचारियों के प्रति सहानभूति जताई और हाल ही में रायपुर के भनपुरी यातायात थाना में पोस्टेड जवान भागीरथ कंवर ने गर्मी के चलते दम तोड़ दिया उनको श्रदांजलि दी गई। संयुक्त सर्वेक्षण के पश्चात ट्रैफिक सिग्नल की देख रेख और नियंत्रण कर रही एजेंसी से जल्द मुलाकात कर पुनः सिग्नल समय और तकनीकी उपयोग के बारे में चर्चा कर अंतिम निर्णय लिया जाना तय हुआ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘मुरासु’ का खतरा : 9 जिलों...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। चक्रवात 'अर्नब' के बाद अब बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान...

दीपावली पर रायपुर पुलिस का हाईटेक प्लान : ड्रोन...

रायपुर। धनतेरस, दीपावली और छठ महापर्व के दौरान राजधानी रायपुर में बाजारों की बढ़ती भीड़ और ट्रैफिक दबाव को संभालने के लिए पुलिस ने...

जूनियर वकीलों को आर्थिक मदद देने की तैयारी :...

बिलासपुर। नए और जूनियर अधिवक्ताओं को शुरुआती दौर में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए हैं। चीफ...

छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा पर बड़ा फैसला : 9...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर छुट्टी को लेकर बड़ा फैसला लिया है। 9 नवंबर 2026 को गोवर्धन पूजा के दिन...