BSP के इन्फोर्समेंट डिपार्टमेंट पर लगा सेक्टर-8 में शिव मंदिर तोड़ने का आरोप…TA बिल्डिंग में बवाल, अफसरों पर मनमानी का आरोप

भिलाई। आज बीएसपी के इन्फोर्समेंट डिपार्टमेंट पर फिर से मनमानी करते हुए तोड़फोड़ करने का आरोप लगा है। मामला सेक्टर-8 का है। जहां आरोप है कि मंदिर को बीएसपी के इन्फोर्समेंट डिपार्टमेंट ने तोड़ दिया है।

जय हनुमान सेवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने बताया कि, सेक्टर-8 स्थित शिव हनुमान मंदिर BSP के नगर सेवा विभाग ने तोड़ दिया है।

संबंधित कार्य मे लिप्त हिन्दू विरोधियों के खिलाफ FIR करने की मांग की गई है। इसके लिए थाने का घेराव करने के लिए रणनीति बनाई जा रही है। पदाधिकारियों का कहना है कि शिव मंदिर पुरानी है।

15 सालों से वहां मौजूद है। जिसे आज बीएसपी नगर सेवा विभाग ने तोड़ दिया है। यह ठीक नहीं है। पार्षद प्रतिनिधि मोहनिश शर्मा का कहना है कि बीएसपी के इन्फोर्समेंट डिपार्टमेंट ने इस संबंध में कोई सूचना नहीं दी। सीधे आकर तोड़ दिया है। यह हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ है। हालांकि, बीएसपी की ओर से पक्ष नहीं आया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...