दरोगा की दबंगई: युवक के बाइक से टकरा गया था पुलिस का बाइक… तो दरोगा ने जमकर की पिटाई… गुस्सा शांत नहीं हुआ तो तान दी रिवाल्वर, वीडियो हुआ वायरल, देखिए

बलरामपुर। यूपी पुलिस का खौफनाक चेहरा एक बार फिर सामने आया है। एक दरोगा ने युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। युवक की बाइक दरोगा की बाइक से टकरा गयी तो दरोगा ने उसे बुरी तरह मारा। सिर्फ इतना ही नहीं उसने युवक पर रिवाल्वर भी तान दी।

पुलिस की इस हरकत का एक वीडियो पर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दारोगा एक युवक को बुरी तरह से पीट रहा है। इतना ही नहीं दारोगा का जब गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने अपनी सर्विस रिवाल्वर निकाल ली और युवक पर मारने के इरादे से तान दी।

युवक दारोगा से माफी मांगता रहा लेकिन दारोगा था कि उसे पीटने से बाज ही नहीं आ रहा था। इसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। दरअसल एक युवक की बाइक दरोगा की बाइक से भिड़ गई थी, जिसमें दारोगा हल्का-फुल्का घायल हो गया था।

इसके बाद दरोगा तिलमिला गया था। आरोप है कि दारोगा ने युवक को पिटाई के बाद उससे पैसे की भी वसूली की है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...