भूपेश कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, CM भूपेश ने बाबा को दिया अपना विभाग… मंत्री मोहन मरकाम को मिला यह मंत्रालय… ताम्रध्वज साहू का कद के साथ बढ़ गए विभाग, देखिए मंत्रिमंडल में किसके पास कौन सा विभाग

रायपुर। विधायक मोहन मरकाम ने आज सुबह राज्‍य के कैबिनेट मंत्री के रुप में शपथ ली। मरकाम को डॉ. प्रेमसाय सिंह के स्‍थान पर कैबिनेट में जगह मिली है। डॉ. टेकाम स्कूल शिक्षा, अनुसूचित जाति, जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण और सहकारिता विभाग के मंत्री थे।

मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने कुछ मंत्रियों के विभाग में बदलाव किया। डिप्‍टी सीएम सिंहदेव को स्‍वास्‍थ्‍य के साथ ऊर्जा विभाग का अतिरिक्‍त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, रविंद्र चौबे से कृषि लेकर स्‍कूल शिक्षा की जिम्‍मेदारी दी गई है। इसी तरह ताम्रध्‍वज साहू का कद बढ़ाते हुए उनके मौजूदा विभागों के साथ कृषि विभाग की भी जिम्‍मेदारी सौंपी गई है। नए मंत्री मोहन मरकाम को अनुसूचित जाति, जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने...

सूरजपुर। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट, अभद्रता और टोनही प्रताड़ना का...

सिंगापुर प्रवास का पहला दिन : उद्योगपतियों को सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन (SBF)...

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने बहू...

धमतरी। शहर से लगे रत्नाबांधा गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जयप्रकाश देवांगन...

नकली सोने के जेवर गिरवी रखकर 8.25 लाख की...

दुर्ग। सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने नकली सोने के जेवरात को असली बताकर गिरवी रखने और 8 लाख 25 हजार...