दुर्ग में अवैध रूप से लगे बैनर व पोस्टर को निगम ने खदेड़ा: 50 से अधिक जगह पर की गई कारवाही…अधिकारी बोले- अभियान लगातार रहेगा जारी

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग का एक्शन जारी है। निगम का अमला लगातार अवैध निर्माण या सड़कों पर लगे पोस्टर के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को दुर्ग निगम ने दिनभर कार्रवाई करते हुए 50 से अधिक स्थानों से अवैध बैनर व पोस्टर को निकालकर जप्त किया है। शहर की सुंदरता को बनाए रखने के लिए निगमायुक्त लोकेश चंद्राकार के निर्देश पर आज क्षेत्र में अवैध बैनर व पोस्टर और गंदगी फैलाने एवं सड़क बाधा पोस्टर को हटाने की कार्यवाही की गई।

इन क्षेत्रों से बैनर पोस्टर निकाले गए जिनमे ठगड़ा बांध ओवरब्रिज, मुख्य मार्ग जीई.रोड, चंडी मंदिर, कंकालिन मंदिर के आस पास, सदर बाजार चौक, पटेल चौक, जवाहर चौक, शनिचरी बाजार, पोलसाय पारा सहित अन्य सड़कों से अवैध पोस्टर एवं अवैध होर्डिंग हटाए गए। अतिक्रमण प्रभारी शिव शर्मा के नेतृत्व में सार्वजनिक एवं शासकीय स्थानों का भी निरीक्षण कर हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

आवागमन में सुविधा बनाने तथा शहर सौंदर्यीकरण के लिए अवैध बैनर पोस्टर आदि को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। कई स्थानों पर यह सड़क बाधा का भी कारण बन रहा था और इस वजय से नाली सफाई भी प्रभावित हो रही था। अतिक्रमण अधिकारी शिव शर्मा ने बताया कि शहर क्षेत्र के अंदर जितने भी अवैध बैनर पोस्टर लगे हुए है इसको हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...

कब्जा दिलाने पहुंची टीम पर फूटा भीड़ का गुस्सा,...

जगदलपुर। जिले के करपावंड में शुक्रवार को जमीन की नापजोख और कब्जा दिलाने की कार्रवाई के दौरान जमकर बवाल हो गया. न्यायालय के आदेश...