मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने दी जान: राजनांदगांव के रानी सागर तालाब में डॉक्टर की मिली लाश, राजस्थान से आए थे पढ़ाई करने

राजनांदगांव। राजस्थान से मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर इंटरशिप कर रहे युवा डॉक्टर की लाश तालाब में मिलने से सनसनी फैल गयी हैं। बताया जा रहा है कि डॉक्टर सुबह से ही लातपा था, जिसे आज कुछ लोगों ने तालाब में आत्महत्या के लिए छलांग लगाते देखा था। पेंड्री के मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई पूरी करने के बाद मृतक डॉक्टर इसी संस्थान में इंटर्न कर रहा था।

जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के रहने वाले प्रसून भारद्वाज यहां शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेंड्री में डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी करने के बाद इंटरशिप कर रहे थे। बताया जा रहा है कि डॉक्टर सुबह करीब 6 बजे शहर के रानी सागर तालाब पहुंचे और उन्होंने छलांग लगा दी। युवक को कूदते देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर बसंतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

10 दिन बाद खत्म होने वाली थी इंटर्नशिप
इसके बाद SDRF की टीम को बुलाया गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद टीम ने तालाब से शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसको लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं साथी दोस्तों से भी पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि 10 दिन बाद ही डॉक्टर की इंटर्नशिप खत्म होने वाली थी।

रात 1 बजे से गायब था डॉक्टर
तालाब को शव से बाहर निकालते ही वहां मौजूद डॉक्टर के साथी रोने लगे। डॉक्टर प्रसून के दोस्त मनीष गहलोत ने बताया कि वह रात करीब 1 बजे से गायब था। सभी उसे तलाश रहे थे। इस बीच सुबह सूचना मिली कि कोई युवक रानी सागर तालाब में कूदा है। इस पर वह लोग यहां पहुंचे थे। उन्हें नहीं पता था कि प्रसून ही तालाब में कूदा है। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया पता नहीं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...