छत्तीसगढ़ में पूर्व मंत्री की कार का एक्सीडेंट: तेज रफ्तार ट्रक ने मंत्री की फॉर्च्यूनर कार को पीछे से ठोका… दुर्घटना में बाल-बाल बचे पूर्व मंत्री… बैठक में शामिल होने के बाद निकले थे सर्किट हाउस

रायपुर। बीजेपी के पूर्व मंत्री विक्रम उसेंडी की कार को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी है। इस हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं बीजेपी नेता इस हादसे में पूरी तरह से सुरक्षित है।

पूरा घटनाक्रम कोंडागांव जिला का है, यहां आज बीजेपी की बैठक आहुत की गयी थी। इस बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल होने पहुंचे हुए थे। बैठक में पूर्व मंत्री विक्रम उसेंडी भी शामिल होने पहुंचे हुए थे। बैठक समाप्त होने के बाद विक्रम उसेंडी सक्रिट हाउस जाने के लिए अपनी फॉर्च्यूनर कार से रवाना हुए थे।

रास्ते में NH 30 पर पूर्व मंत्री की कार पहुंची ही थी, तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ड्राइवर ने फॉर्च्यूनर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में जहां पूर्व मंत्री बाल बाल बच गये, वही उनकी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...