CG – सड़क हादसे में डॉक्टर गंभीर रूप से घायल: खड़े ट्रक से टकराई कार… हादसा इतना भीषण की चालक की मौके पर हो गई दर्दनाक मौत… सीनियर डॉक्टर की हालत गंभीर

सड़क हादसे में डॉक्टर गंभीर रूप से घायल

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। नेशनल हाईवे- 30 (रायपुर-जगदलपुर) पर चारामा के पास सीनियर डॉक्टर की कार एक्सीडेंट हो गया है। इस हादसे में कार चालाक की मौके पर ही मौत हो गई और डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल घायल डॉक्टर का इलाज जारी है। यह हादसा चारामा थाना क्षेत्र में हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल के रिटायर्ड बाल और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रदीप क्लाडियस अपने ड्राइवर जालम सिंह के साथ कार से धमतरी से कांकेर जा रहे थे। तभी चारामा के ठीक पहले माहुद के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ड्राइवर जालम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं डॉक्टर प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर पहले यातायात सुचारु करवाया। इसके बाद घायल को इलाज के लिए चारामा अस्पताल और मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खड़े ट्रक के कारण हादसा हुआ है। जिसमें एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...