नाम जुड़ा है पर वोटर कार्ड नहीं है? टेंशन की कोई बात नहीं… वोटर कार्ड के अलावा आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसें समेत 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त डाक्यूमेंट्स दिखाकर भी कर सकेंगे वोट; देखिये दस्तावेजों की लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होने है। ऐसे में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग की ओर से सभी मतदाताओं को निर्वाचक फोटो पहचान पत्र जारी किए गए है। आयोग सभी मतदाताओं से अपेक्षा करता है कि वे मतदान स्थल पर अपना मत देने से पहले अपनी पहचान सुनिश्चित करने के लिए आयोग की ओर से जारी निर्वाचक फोटो पहचान पत्र दिखाएंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने कहा कि यदि कोई निर्वाचक फोटो पहचान पत्र नहीं दिखा पाता है तो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उनके लिए 12 वैकल्पिक दस्तावेज भी अनुमत किए गए है। ऐसे निर्वाचक जो अपना निर्वाचक फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते है, उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने के लिए निम्नलिखित 12 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत करना होगा।

ये 12 डाक्यूमेंट्स का कर सकते है इस्तेमाल
आधार कार्ड, मनरेगा जाब कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र/राज्य सरकार/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, सांसदों/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र और भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों को जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड। मतदाता इनमें से कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत कर मतदान कर सकेंगे। प्रवासी निर्वाचकों को जो अपने पासपोर्ट में विवरणों के आधार पर निर्वाचक नामावालियों में पंजीकृत है, मतदान केंद्र में केवल उनके मूल पासपोर्ट (तथा अन्य कोई पहचान दस्तावेज नहीं) के आधार पर ही पहचाना जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर...

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक...

CG News: किराए के मकान में पति-पत्नी ने लगाई...

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा वार्ड नंबर 12 में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब किराए के मकान में रहने वाले...

म्यूल अकाउंट गैंग पर साइबर पुलिस का शिकंजा, 5...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में साइबर थाना पुलिस ने म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए देशभर में साइबर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ...

दिनदहाड़े नकली पुलिस बनकर ठगी, रिटायर्ड BALCO कर्मी से...

कोरबा। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निहारिका इलाके में दिनदहाड़े नकली पुलिस बनकर ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाइक...