CG में डबल मर्डर का मामला: देर रात गर्लफ्रेंड से मिलने गया था युवक… पता पूछने पर बदमाशों ने किया वाद-विवाद… फिर चाकू घोंपकर कर किये मर्डर

देर रात गर्लफ्रेंड से मिलने गया था युवक, पता पूछने पर बदमाशों ने किया वाद-विवाद

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। पिछले 24 घंटे में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। बदमाशों ने दो युवकों को चाकू घोंपकर मर्डर को अंजाम दिए है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है की युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गया था।

बुधवार देर रात वह लड़की के घर का पता पूछने लगा। तभी वहां मौजूद 6 बदमाशों ने हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने वारदात में शामिल अपने ही एक साथी पर हत्या का इल्जाम कबूलने का दबाव बनाया। नहीं मानने पर उसकी हत्या कर दी गई। मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

तिलक नगर चांटापारा निवासी राजेश रावत (23) तहसील ऑफिस के साइकिल स्टैंड में काम करता था। बताया जा रहा है कि सरकंडा के इमलीभाठा निवासी एक लड़की से उसकी दोस्ती थी। दोनों मोबाइल से बातचीत भी करते थे। बुधवार देर रात युवक अपनी बाइक से इमलीभाठा गया था, जहां उसे अपनी गर्लफ्रेंड से मिलना था।

राजेश बाइक में सवार होकर इमलीभाठा पहुंचा। वहां खड़े कुछ लड़कों से गर्लफ्रेंड का पता पूछने पर युवकों ने विवाद करते हुए राजेश को गाली देना शुरू कर दिया। उसके मना करने पर बदमाशों ने उसे मारने के लिए दौड़ाया, जिस पर वह बाइक छोड़कर भागने लगा। इस बीच युवकों ने उसे घेर लिया और चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

देर रात हुई हत्या की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान आसपास के लोगों से पूछताछ कर युवक की पहचान की और उसके परिजन को घटना की जानकारी दी। साथ ही हमलावरों की जानकारी जुटाई, तब पता चला कि मोहल्ले के बदमाश यहां बैठे रहते हैं। उन्होंने मिलकर वारदात को अंजाम दिया होगा। इसी आधार पर बदमाशों की तलाश की गई और छह युवकों को दबोच लिया गया, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...

महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले...

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी...