CG – भीषण हादसा टला: यात्री बस का टायर हुआ ब्लास्ट, लग गई भीषण आग, 45 यात्री थे बस में सवार, मचा हड़कंप

जगदलपुर। आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जिस वक्त एक यात्री बस बीच सड़क पर धू-धूकर जलने लगी। बस में कम से कम 45 यात्री सवार थे। किसी तरह यात्रियों ने बस से निकलकर अपनी जान बचायी। घटना गुप्ता ट्रैवल्स की है। जानकारी के मुताबिक बस का अचानक से टायर फट गया और फिर अचानक से भीषण आग गयी।

घटना ओडिशा के बोरीगुम्मा की बतायी जा रही है। जगदलपुर से ओडिशा की ओर जा रही थी गुप्ता ट्रैवल्स की यात्री बस बोरीगुम्मा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। बस का टायर ब्लास्ट हो गया और फिर बस में भयंकर आग लग गयी। ड्राइवर सहित सवार सभी लोगों ने बस से बाहर निकाल कर जान बचायी। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा से कुछ दूर सुबह 8 बजे की घटना है। दमकल कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन उससे पहले ही बस पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...