CG में डबल मर्डर: कल नाली में मिली थी बेटी की लाश, आज घर में मां का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

CG

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मर्डर का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। खमतराई इलाके में घर में महिला की लाश मिली है। महिला की पहचान धनेली निवासी अमीदा बेगम के रूप में हुई है। अमीदा की हत्या करके आरोपी मौके से फरार हो गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची है। वहीं बुधवार को महिला की नाबालिग बेटी का शव नाले में मिला था।

पुलिस जांच में पता चला है कि महिला और उसकी बेटी को आसपास के लोगों ने 31 तारीख को देखा गया था। इधर, एक जनवरी की सुबह लड़की की लाश रावाभांठा के एक सुखे नाले में मिली। लड़की की शिनाख्त धनेली निवासी के रूप में की गई। धनेली गांव के ग्रामीणों को जब इसकी खबर मिली तो वो लोग इसकी जानकारी देने मृतिका की मां के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देखा कि महिला के घर का दरवाजा बाहर से बंद था। उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई और अन्दर झांक कर देखे तो महिला का शव नीचे लगे बिस्तर पर पड़ा हुआ था, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

मृत महिला धरसींवा, सिलतरा चौकी क्षेत्र के धनेली गांव की रहने वाली थी। पुलिस जांच में पता चला है कि महिला अत्यंत गरीब थी और घर में बिजली तक नहीं थी। 31 दिसंबर को महिला की बेटी पड़ोसी के घर में मोबाइल चार्ज पर लगाई थी। बताया जा रहा है कि महिला और उसकी बेटी ही घर पर रहती थी। महिला के पति की मौत कुछ सालों पहले ही हो चुकी थी।

पुलिस आशंका जता रही है कि महिला और उसकी बेटी की हत्या 31 दिसम्बर की रात को की गई। वारदात के बाद आरोपियों ने महिला के घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और बालिका के शव को घर से दो किलोमीटर दूर खमतराई स्थित सुखे नाले में फेंक दिया।

फिलहाल दोनों हत्या किन परिस्थियों में की गई ये तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पायेगा। वहीं, मां बेटी की हत्या के बाद इलाके में हडकंप मच गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...