सेक्टर-9 के डॉ. कौशलेंद्र ठाकुर को राष्ट्रीय अवार्ड: हॉस्पिटल के E-1 वार्ड में पहुंचे तो खुशी से गदगद हुए स्टाफ और मरीज…

भिलाई। 1 जुलाई को पूरे भारत में राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस मनाया जाता है। ये दिन प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. बिधान चंद्र रॉय की जयंती और पुण्यतिथि के उपलक्ष में मनाया जाता है। जिसमें आईएमए द्वारा पूरे देश में 1765 से अधिक स्थानीय शाखाओं में स्वास्थ गतिविधियों का संचालन करके राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाता है। पूरे भारत के अलग-अलग राज्यों से डॉक्टरों को राष्ट्रीय पुरुष्कार से सम्मान करता है। इस बार आईएमए नई दिल्ली में आयोजित हुआ है। जिसमें भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य चिकित्सालय नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र सेक्टर -9 के संयुक्त निदेशक डॉक्टर कौशलेंद्र ठाकुर को चिकित्सा दिवस पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया।

ये पुरुस्कार केंद्रीय स्वास्थ मंत्री मनसुक मंडविया के हाथों प्राप्त किया। पिछले कुछ वर्षों से आईएमए राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर चिकित्सा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लिडरो और उनके सदस्यों को सम्मानित कर रहा है। भिलाई के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में ये सम्मान पाने वाले इस वर्ष सिर्फ डॉ. कौशलेंद्र ठाकुर ही है जिनको राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसी खुशी में भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य चिकित्सालय नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र सेक्टर -9 में वार्ड E1 में स्टाफ डॉक्टर , स्टाफ नर्स और वार्ड में भर्ती सभी मरीजों ने डॉ. कोशलेंद्र ठाकुर के वार्ड राउंड के पश्चात केक कटवाया और स्मृति चिन्ह के रूप में उनकी राष्ट्रीय सम्मान लेते हुए फोटो फ्रेम करके उनको दी। वो ये देखकर बहुत खुश हुए और उसके बाद उन्होंने सभी स्टाफ और वार्ड में भर्ती मरीजों के साथ स्वल्पाहार लिया। डॉ. कौशलेंद्र ठाकुर जी के साथ टाइम बिता कर सभी स्टाफ और मरीजों बहुत खुश थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...

सुशासन तिहार 2026: दुर्ग में जन समस्याओं का मौके...

दुर्ग, 04 मई: नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा राज्य शासन के निर्देशानुसार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए 'सुशासन तिहार-2026' अभियान...

भिलाई में अवैध प्लाटिंग पर चला निगम का बुलडोजर:...

भिलाई। शहर को कब्जा मुक्त और सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर पालिक निगम भिलाई ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार...

बदली सफाई की परिभाषा: 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ सहित...

रायपुर/नई दिल्ली: देश में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को लेकर सरकार अब 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाने जा रही है। 1 अप्रैल 2026 से...