5 साल बाद डॉ. पुनीत गुप्ता का निलंबन खत्म, बनाए गए ओएसडी

रायपुर। वित्तीय भ्रष्टाचार और भर्ती में गड़बड़ी के आरोप में पांच साल पहले निलंबित डीकेएस के तत्कालीन अधीक्षक डॉ. पुनीत गुप्ता को राज्य शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने बहाल कर दिया है। डॉ. गुप्ता पर अधीक्षक डीकेएस रहने के दौरान विभिन्न सेवाओं के लिए जारी टेंडर में अनियमितता का आरोप लगा था, जिसके चलते पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने गत 17 मई 2019 को निलंबित कर दिया था।

पुनीत गुप्ता के खिलाफ रायपुर के गोलबाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। बहाली आदेश में बताया गया कि डॉ. गुप्ता ने बिना किसी गंभीर आरोप के विगत 5 वर्षों की लंबी अवधि से निलंबित रखने का लेख करते हुए 14 जून 2024 को आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर विभागीय जांच आयुक्त से अभिमत मांगा गया। इस पर गत 17 जुलाई 2024 को अभिमत प्राप्त हुआ कि निलंबन से बहाली के संबंध में आयुक्त कार्यालय को कोई आपत्ति नहीं है, साथ ही जांच में सहयोग करने की भी जानकारी दी गई।

इसके बाद डॉ. गुप्ता को बहाल कर उन्हें विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के पद पर यथावत पदस्थ किया गया। उक्त आदेश अवर सचिव कीर्तिवर्धन उपाध्याय ने जारी किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...