उतई कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश पांडेय बने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के कार्यपरिषद सदस्य… राजभवन से कुलाधिपति के नाम से जारी हुआ आदेश

दुर्ग। डॉ. राजेश पांडेय को हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के कार्यपरिषद का सदस्य बनाया गया है। वर्तमान में वे भिलाई अपर संचालक उच्च शिक्षा दुर्ग संभाग और उतई कॉलेज के प्राचार्य के पद पर पोस्टेड है। उनकी नियुक्ति का आदेश राजभवन से कुलाधिपति राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है। उनका कार्यकाल 1 मई से शुरू होगा, जो तीन साल के लिए रहेगा। वर्तमान में दिग्विजय कॉलेज राजनांदगांव के प्राचार्य डॉ. केएल टांडेकर कार्यपरिषद के सदस्य हैं। इसी महीने वह रिटायर हो रहे हैं। उनके स्थान पर डॉ. राजेंद्र पांडेय की नियुक्ति की गई है। उनके साथ ही राजनांदगांव के विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुमन सिंह बघेल को भी कार्यपरिषद का सदस्य मनोनीत किया गया है। इन दिनों कार्यपरिषद के सदस्यों के पद रिक्त हैं। सदस्यों की नियुक्ति के बाद कार्यपरिषद के माध्यम से विश्वविद्यालय के कार्यों पर विधिवत फैसले लेने में सहयोग मिलेगा।

Exit mobile version