रौनियार वैश्य समाज के अध्यक्ष बने डॉ. विनोद प्रसाद गुप्ता… अशोक गुप्ता को मिली कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

भिलाई। रौनियार वैश्य समाज भिलाई-दुर्ग का नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन सेक्टर वन पार्क में रविवार को किया गया। मिलन समारोह के साथ ही समाज के पदाधिकारियों का भी चुनाव किया गया। समारोह में अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का चुनाव किया गया और उन्हें बाकी बॉडी के गठन का अधिकार दिया गया। इस दौरान डॉ डॉक्टर विनोद प्रसाद गुप्ता निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। वहीं अशोक गुप्ता को कोषाध्यक्ष राज किशोर गुप्ता को सर्वसम्मति से विधि सलाहकार बनाया गया। चुनाव का संचालन रायपुर से आए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक वैश्य ने किया।

नव वर्ष मिलन समारोह के दौरान निविर्रोध अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष चुने जाने के बाद इन्हें बाकी पदाधिकारियों के चयन की जिम्मेदारी दी गई। नव नियुक्त अध्यक्ष विनोद प्रसाद गुप्ता ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी समाज से मिली है उसे वे पूरी तन्मयता के साथ निभाएंगे। समाज को अग्रणी स्थान पर ले जाने का प्रयास करेंगे। समारोह के दौरान पूर्व अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता ने अब तक किए गए कार्यों का लेखा जोखा रखा। वहीं अशोक कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष ने आय-व्यय का ब्योरा दिया। इस दौरान समाज के वरिष्ठ लोगों का साल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया

मनोरंजक खेलों के साथ स्वाद की बगिया
नव वर्ष मिलन समारोह में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों व बड़ों के लिए अलग अलग गेम हुए। कुर्सी दौड, हॉऊजी जैसे खेलों में सभी ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान समाज के लोगों के लिए भोज का भी आयोजन किया गया जिसमें रुचिकर व्यंजन बनाए गए जिसका सभी ने लुत्फ उठाया। पूरे कार्यक्रम के दौरान डांस कर बच्चों ने जमकर मस्ती की।

कार्यक्रम में रौनियार वैश्य समाज के लोग जिले भर से पहुंचे और कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। इस दौरान एनके गुप्ता, सुधीर वैश्य ,राजकुमार गुप्ता, राजकुमार प्रसाद, अभिनव गुप्ता ,गूंजेश्वर प्रसाद,श्रीमति के एक प्रसाद ,काशी नाथ गुप्ता , वीरेंद्र गुप्ता,श्रीमती प्रमिला , रामजूगस साव,श्रीवर , उमेश गुप्ता , विवेक गुप्ता,जगशिव गुप्ता, मुन्ना गुप्ता ,चमरू साव ,के. एन. प्रसाद, काशीनाथ,सत्यनारायण गुप्त ,अशोक कुमार गुप्ता ,रमेश गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे l कार्यक्रम का संचालन अशोक गुप्ता आभार प्रदर्शन एनके गुप्ता द्वारा किया गया l

Exit mobile version