हौसलों की उड़ान से सपनों को मिला पंख; विशेष पिछड़ी जनजाति सहित CG बोर्ड के 89 टॉपरों ने किया हेलीकॉप्टर जॉयराइड… छात्रों ने किया मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त

रायपुर। मन में यदि हौसलों की उड़ान हो तो सपनों को पंख तो जरूर मिलते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप 10 और 12 वीं के टॉपर बच्चों ने रायपुर स्थित पुलिस ग्राउंड में हेलीकॉप्टर ज्यायराइड किया। उत्साहित बच्चों के लिए यह सफर काफी रोमांचकारी रहा। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वर्ष 2023 की कक्षा दसवीं और बारहवीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा में प्रावीण्य सूची में जगह बनाने वाले 89 विद्यार्थियों ने राजधानी के पुलिस परेड ग्राउण्ड से हेलीकॉप्टर द्वारा जॉयराइड किया।

कोरबा जिले के विशेष पिछड़ी बिरहोर जनजाति के कक्षा 12 वीं के छात्र सुकसम ने बताया की मुख्यमंत्री की ये पहल काफी अच्छी है। इससे हम जैसे और भी पिछड़े समुदाय से आने वाले लोगों को प्रावीण्य सूची में आने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल मनेन्द्रगढ़ की कक्षा 12 वीं की छात्रा प्रिया रोहरा ने हेलीकॉप्टर जॉयराइड के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया।उन्होंने कहा छोटे से शहर से आकर यहाँ हेलीकॉप्टर में बैठना किसी सपने से कम नही है।शक्ती जिले की कक्षा 12 वी की टॉपर श्रेया पांडे ने बताया कि हेलीकॉप्टर में बैठकर सफर करना काफी रोमांचक रहा, भविष्य में और अच्छी पढ़ाई के लिए मुझे प्रोत्साहन मिला है। शक्ती जिले के बाराद्वार की छात्रा पायल यादव ने बताया कि 10 वीं कक्षा में 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। प्रावीण्य सूची में आने के कारण मुझे हेलीकॉप्टर ज्यायराइड का मौका मिला काफी रोमांचित हूँ मुझे बहुत खुशी हो रही है आगे की पढ़ाई बहुत मन लगाकर करूंगी ताकी भविष्य में भी मेरिट सूची में जगह मिले और ऐसे ही जॉयराइड का मौका मिले।

उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वर्ष 2023 की वार्षिक परीक्षा में कक्षा 10वीं में 49 और कक्षा 12वीं में 30 छात्र-छात्राओं ने प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार विशेष पिछड़ी जनजाति के अपने-अपने वर्ग में 10 वी पांच और 12 वी के पांच सहित कुल 10 बच्चों ने टॉप किया इन बच्चों को कराया गया।गतवर्ष भी 2022 में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त 125 मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के वादे के अनुरूप हेलीकॉप्टर में जॉय राईडिंग करायी गई थी।

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा सचिव एस भारतीदासन, प्रमुख सचिव शिक्षा आलोक शुक्ला,सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल वी के गोयल, रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी आर. एल. ठाकुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय कीर्तिमान: ‘मातृ वंदना योजना’ में 14.49...

रायपुर, 16 जुलाई 2026। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की...

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर एक्टिव: रायपुर-दुर्ग समेत कई इलाकों...

रायपुर/भिलाई। छत्तीसगढ़ में सुस्त पड़े मानसून ने एक बार फिर रफ़्तार पकड़ ली है। गुरुवार शाम राजधानी रायपुर, दुर्ग और भिलाई समेत प्रदेश के...

दुर्ग-रायपुर NH-53 पर भीषण हादसा: खड़े ट्रैक्टर से टकराई...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग-रायपुर नेशनल हाईवे-53 पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं और दो बच्चियों सहित चार लोगों की मौके पर...

छत्तीसगढ़ के कॉमेडी कलाकार रामू यादव का निधन, कला...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला और मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय कॉमेडी कलाकार रामू यादव का 15 जुलाई 2026 को...