छत्तीसगढ़ में डिप्टी कलेक्टर के भाई की रोड एक्सीडेंट में मौत… ADEO के पद पर थे पोस्टेड, भाभी की हालत गंभीर; उप कलेक्टर के पति की भी सड़क हादसे में गई थी जान

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की डिप्टी कलेक्टर निधि साहू के भाई-भाभी की कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में डिप्टी कलेक्टर के भाई असिस्टेंट DEO विष्णु साहू की मौत हो गई। घटना में असिस्टेंट DEO की पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनको गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना हिर्री थाना क्षेत्र की है। रायपुर में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर निधि साहू के भाई विष्णु साहू दो माह पहले ही असिस्टेंट डीइओ के पद पर बिलासपुर में पदस्थ हुए थे। आज पत्नी के साथ कहीं जा रहे थे। इस दौरान हिर्री NH में सामने से आ रहे किसी वाहन सवार को बचाने के चक्कर में उनकी कार अनबैलेंस होकर खंभे से टकराते हुए पलट गई।

हादसा इतना भयावय था कि घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। जिससे असिस्टेंट डीईओ की मौके पर ही मौत हो गई। विष्णु साहू की पत्नी को गंभीर हालत में सरगांव हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर हिर्री थाना पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। आपको बता दें, निधि साहू 2014 बैच की डिप्टी कलेक्टर हैं । फिलहाल वे रायपुर कलेक्ट्रेट में ओआईसी भू अभिलेख हैं। बता दें, उनके पति का भी इसी तरह रोड ऐक्सिडेंट में मौत हो गई थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

​आलेख : वक्फ़ समुदाय का है, उसके पहरेदारों का...

नई दिल्ली। सदियों से वक्फ़ इस्लाम में सामाजिक कल्याण के सबसे महान संस्थानों में से एक रहा है। पूरे भारत में, मस्जिदें, कब्रिस्तान, स्कूल,...

संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों का जलवा;...

भिलाई। संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित फार्मास्यूटिकल कंपनियों Abbott एवं Macleods Pharmaceuticals में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कैंपस प्लेसमेंट के...

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: NMC ने 5 नए सरकारी...

राज्य सरकार की अपील लाई रंग; कबीरधाम, जांजगीर, गीदम, मनेंद्रगढ़ और जशपुर में खुलेंगे नए कॉलेज रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र...

पद्म विभूषण तीजन बाई को विधानसभा में दी गई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के...