CG – दारु भट्ठी के बाहर बैठकर शराब पीना बुजुर्ग को पड़ गया भारी: शराब पी रहे अधेड़ से उलझे दो युवक… विवाद इतना बढ़ा की पीट-पीट कर जान ही ले ली

Drinking alcohol while sitting outside the distillery became heavy for the elderly

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के अर्जुंदा थाना क्षेत्र में भट्ठी के बाहर एक अधेड़ शराब पी रहा था, इसी बीच दो युवक अधेड़ के पास पहुंचे और वहां शराब पीने से मना किया, तो अधेड़ दोनों युवकों से झगड़ा करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों युवकों ने अधेड़ को अधमरा होते तक पीटा, उसके बाद वे वहां से भाग गए, जहां दूसरे दिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक सुरेगांव निवासी जंगलू राम ठाकुर (50) शराब पीने के लिए अर्जुंदा की शराब दुकान में पहुंचा था। वहां उसने शराब खरीदी और भट्‌ठी के बाहर ही बैठकर शराब पीने लगा था। इसके बाद अर्जुंदा के ही रहने वाले थलेश ठाकुर(21) और प्रवीण यादव(21) भी भट्‌ठी के पास पहुंचे और जंगलू से कहने लगे कि यहां पर बैठकर शराब क्यों पी रहे हो। ऐसे खुले में बैठकर शराब मत पियो। बस इसी बात को लेकर जंगलू झगड़ा करने लगा। इगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों युवकों ने मिलकर जंगलू को अधमरा होने तक पीटते रहे।

पीटने के बाद दोनों मौके से भाग निकले। इसके बाद आस-पास के लोगों ने जंगलू को अस्पताल में भर्ती कराया। इसी दौरान 7 मार्च को इलाज के दौरान जंगलू की मौत हो गई। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू की थी।

पुलिस की जांच में पता चला कि जंगलू ज्यादातर यहां शराब पीने आया करता था। काम धाम भी नहीं करता था। वहीं आरोपी रोजी मजदूरी किया करते थे। पुलिस ने 7 मार्च को ही आरोपियों के घर पर दबिश दी थी। मगर उनका पता नहीं चला था। इस बीच शुक्रवार को आरोपी जब अपने घर लौटे, तब पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद पूरे घटनाक्रम की जानकारी सामने आई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...