भिलाई में ड्रग पेडलर अरेस्ट: नौजवानों को ब्राउन शुगर बेच, आरोपी कर रहा था उनकी जिंदगी से खिलवाड़… सुपेला पलिस ने दबोचा, इतनी मात्रा में नशीली पदार्थ बरामद; जानिए…

भिलाई। VVIP जिले दुर्ग के भिलाई में सुपेला पुलिस ने एक नशे के सौदागर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। आरोपी का नाम आशीष दुबे बताया जा रहा है जो राधिका नगर भिलाई का निवासी है।

सुपेला पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दिनांक 16.12.2022 को मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति राधिका नगर एकता पार्क के पास नव जवान युवको को नशीली पदार्थ बेच रहा है। दुर्ग पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग, डाॅ. अभिषेक पल्लव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर, निखिल राखेचा के मार्गदर्शन में जिले भर में चलाये जा रहे नशा के खिलाफ अभियान कार्यवाही के अंतर्गत सुपेला पुलिस के द्वारा सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर रेड कार्यवाही किया गया।

संदेही से पूछताछ किया गया तो उसने अपना नाम आशीष दुबे बताया। आशीष दुबे के कब्जे से पुलिस ने 15 नग ब्राउन शुगर पुड़िया, कुल- 1.510 ग्राम कीमती 1,00,000 रूपये जब्त किया गया। आरोपी ब्राउन शुगर को आस-पास के नव युवको को नशे हेतु उपलब्ध कराता था। जिससे नव युवक नशे की चपेट में आ रहे थे।

पुलिस की इस कार्यवाही की आस-पास के लोगों ने काफी प्रशंसा की है। आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया। पुलिस को बाईट कुछ दिनो से ब्राउन शुगर बिक्री की जानकारी मिल रही थी। जिस पर सुपेला पुलिस द्वारा गोपनीय रूप से निगाह राखी जा रही था। अंत में सुपेला पुलिस को ब्राउन शुगर के खिलाफ कार्यवाही करने में सफलता मिल ही गई। थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर की यह पहली कार्यवाही है।

इस अहम कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा, उप निरी. लखेश गंगेश, आरक्षक मोह. जुनैद सिद्धीकी, विवेक सिंह, विकास तिवारी एवं अभय सिंह का विशेष योगदान रहा।

अपराध क्रमांकः- 1358/2022
धाराः- 21 (ख) एन.डी.पी.एस. एक्ट
जब्त संपत्तिः- 15 नग ब्राउन शुगर पुड़िया, कुल- 1.510 ग्राम, कीमती 1,00,000 रूपये
आरोपी का नाम:- आशीष दुबे, पिता प्रकाश चंद्र दुबे, उम्र 31 साल, निवासी प्लाट नंबर 7/ए मैत्री विहार राधिका नगर सुपेला थाना सुपेला जिला-दुर्ग छत्तीसगढ़

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी: प्रदेश सरकार ने...

रायपुर। राज्य में खरीफ सीजन 2025 के दौरान विभिन्न प्रकार के रासायनिक उर्वरकों की मांग को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने समय रहते न...

Durg News: पिकअप की टक्कर से व्यापारी की मौत,...

दुर्ग। पिकअप वाहन टक्कर से मॉर्निंग वॉक पर निकले स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है।...

सोना तस्करी सिंडिकेट के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई...

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) रायपुर की टीम ने सोना तस्करी सिंडिकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस सिंडिकेट से जुड़े सचिन केदार और...

सीएम साय और बीजेपी अध्यक्ष ने भाजपा सांसदों, विधायकों...

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी भाजपा सांसदों और विधायकों को पत्र लिखकर प्रशिक्षण शिविर में अनिवार्य रूप से शामिल होने कहा है....