भिलाई। छत्तीसगढ़ के VVIP जिले दुर्ग में लगातार क्राइम बढ़ते जा रहे है। हर दिन मर्डर के नए मामले सामने आ रहे है। ऐसा ही एक ताजा मामला नेवई क्षेत्र से निकल कर आ रहा है। इस हादसे में चौकाने वाली बात ये हैं कि, बड़े भाई ने छोटे भाई को जान से मार डाला है। बड़े भाई ने नशे में छोटे भाई के सिर पर बांस से ताबड़तोड़ हमला किया। पुलिस को बिना जानकारी दिए मृतक का अंतिम संस्कार किया जा रहा था।

नेवई थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि, नरेन्द्र कोठारी, उम्र 30 साल, निवास स्टेशन मरोदा पटेल पारा ने अपने छोटे भाई नरसिंग कोठारी उम्र 26 साल को जान से मार दिया। करीबन 1 अगस्त की रात 8.30 बजे दोनों के बीच विवाद हुआ। शराब के नशे में धुत बड़े भाई ने छोटे भाई की घर में रखे बांस से सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।

ताज्जुब की बात ये है कि बुधवार सुबह पुलिस को जानकारी दिए बिना मृतक का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नरेन्द्र को गिरफ्तार में लेकर कड़ी पूछताछ करने पर छोटे भाई की हत्या करना स्वीकार किया। TI ने बताया कि दोनों भाईयों के बीच शराब पीने के बाद आए दिन विवाद होता रहता था।
