CG में अजब-गजब मामला: छापा मारने गई DSP की गाड़ी चोरी, जानिए कैसे पकड़ाया शातिर चोर

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां पुलिस गांजा पकड़ने के लिए निकली और जब पुलिस गाड़ी से उतरकर आरोपी की तलाश कर रही थी, इसी दौरान पुलिस की बोलेरो वाहन को चोरों ने पार कर दिया, इसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप पहुंच गया लेकिन साइबर सेल पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई और अंबिकापुर शहर के भीतर ही आरोपी के साथ बोलेरो को बरामद कर लिया गया.

बताया जा रहा है कि गांजा पकड़ने के लिए निकले प्रशिक्षु डीएसपी का मोबाइल फोन भी बोलेरो में ही था और उसी के लोकेशन के आधार पर पुलिस ने बोलेरो और आरोपियों को पकड़ लिया.

प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुर्रे कोतवाली थाना स्टाफ के साथ गांजा की रेड करने सत्तीपारा क्षेत्र में गए थे. तभी मौके का फायदा उठाकर पुलिस की बोलेरो वाहन लेकर शातिर चोर भाग गया. राम मंदिर के पास से चोरी हुई बोलेरो वाहन को पुलिस ने बरामद किया. प्रशिक्षु डीएसपी का मोबाइल बोलेरो में छूटने की वजह से चोर तक पुलिस पहुंच सकी. शातिर चोर मुकेश नामदेव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. चोर के पास से बोलेरो वाहन और बोलेरो की चाबी दोनों बरामद कर ली गई है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के चुनाव पर हाईकोर्ट में...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका को निरस्त करने की मांग को खारिज कर दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

CG News : विवाद के बाद पति-पत्नी ने लगाई...

गरियाबंद। जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पायलीखण्ड गांव के जंगल में बुधवार को पति-पत्नी के शव पेड़ से...