दुर्ग सिटी MLA गजेंद्र यादव ने इंदिरा मार्केट में किया पैदल भ्रमण: व्यापारियों से उनकी समस्याओं का जायजा लेकर निदान के लिए दिए निर्देश… पुलिस और निगम के अधिकारी रहे साथ

दुर्ग। दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव ने बीते दिनों शहर के इंदिरा मार्केट एवं उसके आसपास क्षेत्र के प्रमुख मार्गो का पैदल घूमते हुए भ्रमण किया। इस दौरान व्यापारियों एवं नागरिकों से चर्चा करते हुए आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए उपस्थित अधिकारियों से उसके निदान को लेकर कार्रवाई की बात की। इस अवसर पर उनके साथ ट्रैफिक डीएसपी सतीश कुमार, सी एस पी मनीशंकर चंद्रा, कोतवाली थाना टीआई महेश ध्रुव, मोहन नगर टीआई विजय कुमार यादव सहीत नगर निगम के अधिकारी उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि हमने हमेशा देखा कि शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र इंदिरा मार्केट में लगातार ट्रैफिक की समस्या आ रही है और उसका सबसे बड़ा कारण अतिक्रमण था साथ ही साथ पार्किंग आवारा मवेशी के कारण भी व्यापारी बंधुओं को भी दिक्कतें आती है छोटे सवारी वाहन के अन्यत्र इधर-उधर खड़े हो जाने से भी ट्रैफिक की समस्याएं होती हैं आज निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों को पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा कब्जाधारियों के कब्जे से मुक्ति के लिए नगर निगम का अधिकारियों को निर्देश दिया ताकि आम जनमानस को भी किसी प्रकार की समस्याएं ना हो सके ” हम सब का एक ही सपना सुघ्घर दुर्ग हो अपना ” सपने को पूर्ण करने के लिए सबका साथ की आवश्यकता है।

निरीक्षण के दौरान श्याम शर्मा, हेमंत देवांगन, किशोर अहीरवाल ,सोहन जैन, सत्यम शर्मा ,तारकेश साहू, नंदकिशोर ,आशुतोष यादव ,अंशु राज यादव ,अतुल पहाड़े, अजय कनौजिया, हेमंत अनंता, अमित पटेल, गुलाब वर्मा, अजीत वेद, अजीत साहू ,विवेक सिंह, अनिकेत यादव ,नारायण शर्मा, प्रकाश राजपूत, अविनाश राजपूत, नवीन साहू ,सुबोध श्रीवास्तव ,विकास श्रीवास्तव ,कृष्ण चंद्र श्रीवास्तव, राहुल दीक्षित उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...