CG – भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े 4 लोगों को बेरहमी से रौंदा… एक युवक की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर… नशे में धुत था कार चालक

तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े 4 लोगों को बेरहमी से रौंदा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी यानी बिलासपुर से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां सड़क पर खड़े 4 युवकों को तेज रफ़्तार कार ने रौंद दिया है। हादसे में एक युवकी की मौके पर ही जान चले गई है। वहीं तीन की हालत गंभीर है।

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला कोनी थाना क्षेत्र का है। नशे में धुत कार चालक ने चार लोगों को रौंद दिया, उनमें से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पता चला है कि, कोनी थाना क्षेत्र के बिलासा ताल के पास सड़क पर देर रात 4 युवक खड़े थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने सभी को टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही एक युवक ने दम तोड़ दिया और तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर जमकर बवाल किया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। साथ ही आरोपी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...