दुर्ग कलेक्टर मीणा ने इस कंपनी पर की संपत्ति कुर्क की कार्यवाही, अगली सुनवाई होगी 26 जून को

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 10 के अंतर्गत गुरूकृपा इन्फ्रा रियाल्टी इंडिया लिमिटेड कंपनी की संपत्ति को कुर्क किए जाने हेतु कार्यवाही कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा की जा रही है। जिसमें आगामी सुनवाई 26 जून 2023 को नियत की गई है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने कंपनी में निवेश किए गए निवेशकों व हितबद्ध नागरिकों एवं कंपनी के संचालक को उक्त तिथि में न्यायालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी दुर्ग में अपरान्ह 1:30 बजे उनके समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करने कहा है। नियत समयावधि में उपस्थित नहीं होने पर बाद में कोई विचार नहीं किया जावेगा।

ज्ञात हो कि आरोपी कंपनी गुरूकृपा इन्फ्रा रियाल्टी इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर द्वारा कंपनी के लोक लुभावने स्कीम दिखाकर अनेक निवेशकों से बहुत राशि जमा कर उक्त जमा राशि को समयावधि में भुगतान न कर धोखाधड़ी किया गया है। आम जनता से निवेश कराई गई राशि को स्वयं का उपयोग करते हुए चल-अचल संपत्ति अर्जित की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हाईकोर्ट की स्टेटस रिपोर्ट : छत्तीसगढ़ में 15 नेताओं...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा सांसद, विधायक समेत जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कोर्ट में मामले पेडिंग हैं. हाई कोर्ट की ओर से...

चरित्र पर शक बना मौत की वजह: पत्नी ने...

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में चरित्र पर शक के चलते एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम कदनई में पत्नी...

नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल, ग्रामीणों और...

रायपुर। राजधानी रायपुर के नकटी गांव में सोमवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया। भारी...

दुर्ग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : इंदिरा मार्केट...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने शहर के इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में संचालित किए जा रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों...