दुर्ग कलेक्टर ऋचा चौधरी ने किया धान उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण, धान खरीदी के निर्धारित समय तक सभी किसानों के धान खरीदने के दिये निर्देश

दुर्ग। जिले के नव पदस्थ कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज धान उपार्जन केंद्र सिरसा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहाँ पर खरीदी की गई धान, धान की उठाव, स्टैग व्यवस्था, नमी मापी मशीन, बरदाना आदि की जानकारी ली। कलेक्टर ने मौके पर खरीदी की गई धान की आद्रता की माप नमी मापी मशीन से कराई। उन्होंने तौल हेतु इलेक्ट्रॉनिक कांटा पर जोर देते हुए सभी उपार्जन केंद्रों में इसकी व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।

कलेक्टर चौधरी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को जो किसान अभी तक धान नही बेच पाए हैं, उन्हें खरीदी के निर्धारित अवधि तक धान बेचने प्रेरित करने, धान बेच चुके छोटे किसानों का रकबा समर्पण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एस डी एम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार को आज सम्बंधित क्षेत्र के सभी धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा है। सिरसा उपार्जन केंद्र के प्रबंधक टुमेश साहू ने बताया कि केंद्र में 7776.40 क्विंटल धान खरीदी हुई है। जिसमे 456.40 क्विंटल मोटा , 425.60 क्विंटल पतला व 6894.40 क्विंटल सरना शामिल है।

किसानों को राशि भुगतान हो गई है। उपार्जन केंद्र से सम्बंधित 996 किसान में से अब तक 830 किसान धान बेच चुके है। इस अवसर पर खाद्य नियंत्रक सी पी दीपांकर, एस डी एम मुकेश रावटे, तहसीलदार गुप्ता, सी सी बी के नोडल अधिकारी एस के जोशी एवं सहकारिता व नान के अधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि, प्रभतेज सिंह भाटिया बने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ (CSCS) के पूर्व अध्यक्ष प्रभतेज सिंह भाटिया को BCCI का नया कोषाध्यक्ष चुना गया है। वह इस पद पर आशीष शेलार...

Durg Breaking: प्रोफेसर विनोद शर्मा पर जानलेवा हमला मामले...

दुर्ग। जिले के बहुचर्चित प्रोफेसर विनोद शर्मा पर जानलेवा हमला मामले में फरार मुख्य इनामी आरोपी प्रोबीर शर्मा और उनकी डॉक्टर पत्नी को आंध्र...

छत्तीसगढ़ दौरे पर देश के दूसरे सबसे अमीर इंडस्ट्रियलिस्ट...

कोरबा। देश के दूसर सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अडानी रविवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर थे। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद अडानी ने कोरबा का...

Kho-Kho World Cup 2025: कल से दिल्ली में शुरू...

दुर्ग। भारतीय खो खो संघ द्वारा इंदिरा गांधी स्टेडियम नई दिल्ली में कल यानि 13 जनवरी से 19 जनवरी 2025 तक पहला विश्वकप का...

ट्रेंडिंग