दुर्ग में एक और बदमाश तड़ीपार: जिला कलेक्टर ने संतोष झा के खिलाफ की जिला बदर की कार्रवाई… दुर्ग समेत इन 7 जिलों में नो एंट्री; रेलवे कर्मी पर जानलेवा हमला करने समेत कई मामले दर्ज..,

दुर्ग। दुर्ग जिले में गुंडा-बदमाशों के खिलाफ जिला तड़ीपार की कार्रवाई लगातार जारी हैं। इसके पहले भी दुर्ग पुलिस अधीक्षक के अनुशंसा पर जिला कलेक्टर ने 6 बदमाशों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई हैं। इसी कड़ी में भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के रहने वाले बदमाश संतोष झा के खिलाफ जिला कलेक्टर ने ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिला बदर की करवाई की हैं। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत की गई हैं।

जिला कलेक्टर के आदेश के बाद संतोष झा दुर्ग समेत सीमावर्ती 6 जिलों में भी प्रवेश नहीं लकर पाएगा। दुर्ग और आसपास के सीमावर्ती जिले रायपुर, बेमेतरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, बालोद और धमतरी की सीमाओं में उसका प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। मिली जानकारी के अनुसार, संतोष झा भिलाई के चौहान टाउन का रहने वाला हैं। उसने और उसके भाई ने चौहान टाउन में एक रेलवे कर्मी पर जानलेवा हमला करते हुए उसका पैर तोड़ दिया था।

बताया जा रहा है कि एक हफ्ते के अंदर संतोष झा को जिला छोड़ना होगा। पुलिस के प्रतिवेदन के आधार पर उसे जिलाबदर किया गया है। बदमाश संतोष झा पर जान से मारने की धमकी और सामाजिक तत्वों के साथ मिलकर मोहल्ले में शहर में अशांति फैलाने के संबंध में कई थानों में अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी के खिलाफ कई बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी पूर्व में की जा चुकी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...