दुर्ग जिला प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई: 25 एकड़ एरिया में लोग करने लगे थे कब्जे…कोई 2000 हजार तो कोई 5000 स्क्वेयरफीट तक जमीन पर कर लिया था कब्जा, ऐसे 120 लोगों को प्रशासन ने खदेड़ा, अब FIR भी होगी

भिलाई। नगर पालिका परिषद जामुल के वार्ड क्र. 20 में शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड के दामाद पारा में लगभग 120 परिवार ने शासकीय भूमि पर कब्जा कर स्थाई/अस्थाई मकान निर्माण कर लिया था। जिसके तहत वार्ड क्र. 20 दामाद पारा में आज कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार ब्रिजेश क्षत्रीय, अनुविभागीय दण्डाधिकारी धमधा के मार्गदर्शन में संबंधित अधिकारियों ने कार्रवाई की। कार्रवाई के पूर्व कब्जाधारी को नोटिस भी दिया गया था।

तय तिथि के पश्चात इस कार्रवाई में काबिज 25 एकड़ शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त किया गया। सीएमओं ने जानकारी दिया कि इस प्रकार के कृत्य करने वालों के ऊपर बेदखल करने के बाद थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करवाई जाएगी। अतिक्रमण पर कार्यवाही के दौरान नायब तहसीलदार अजीत चौबे (अहिवारा) एवं नायब तहसीलदार चंद्राकर तथा नगर पुलिस अधीक्षक पटेल, जामुल थाना प्रभारी, गौरव पाण्डे, पुलिस बल के सदस्य भारी संख्या में एवं सीएमओ राजेन्द्र नायक, सहायक अभियंता दिनेश नेताम, उपअभियंता एकेलोहिया, राजस्व निरीक्षक हरिश साहू एवं नगर पालिका का तोडूदस्ता उपस्थित थे।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...