दुर्ग जिला बीजेपी अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने मतदाताओं का किया आभार व्यक्त: बोले – दुर्ग जिले की जनता का जनादेश भाजपा के साथ

दुर्ग। दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि 17 नवंबर को संपन्न विधानसभा चुनाव में दुर्ग जिले की जनता ने भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया है और दुर्ग जिले की सभी सीटों पर भाजपा अपनी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। प्रदेश में बनने वाली भाजपा की सरकार में दुर्ग जिले का अहम योगदान रहेगा।

दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने विधानसभा चुनाव 2023 में ऐतिहासिक मतदान के लिए दुर्ग जिले की जनता को साधुवाद देते हुए कहा कि दुर्ग जिले की जनता ने लोकतंत्र के महापर्व में बढ़ चढ़कर भागीदारी देते हुए ऐतिहासिक मतदान करके परिवर्तन का संकेत दे दिया है। जनता ने भरपूर उत्साह दिखाते हुए खुलकर मतदान किया है, जिससे स्पष्ट रूप से यह प्रतीत हो रहा है कि भारतीय जनता पार्टी को ही जनादेश मिलने जा रहा है।

दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से लेकर जिला स्तर के तक सभी का कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर कहा कि उन्हें जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनता और पार्टी के बीच में सेतु के रूप में काम करते हुए तत्परता से पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रम, अभियान, और संदेश को सफलता के साथ जनता तक पहुंचाया, जिसका ही यह सुपरिणाम दिखाई दे रहा है कि न केवल दुर्ग जिले की सभी सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करने जा रही है बल्कि प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार भी बन रही है।

उन्होंने कहा कि विगत डेढ़ वर्षो से दुर्ग संगठन जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विपक्ष की भूमिका को पूरी ताकत और गंभीरता के साथ निभाते हुए कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर आक्रोश दिखाया, यहां तक कि कांग्रेस सरकार की लाठियों और झूठी एफआईआर से भी कार्यकर्ता भयभीत नहीं हुए और जमकर प्रतिकार किया। आज दुर्ग जिले में भाजपा के सभी प्रत्याशी अपनी विजय की ओर अग्रसर है, जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं का अहम योगदान है। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि सत्ताधारी नेताओं से भरे दुर्ग जिले में कार्यकर्ताओं ने जिस साहस और प्रखरता के साथ भाजपा का परचम लहराकर कांग्रेस की भ्रष्ट नीतियों को उजागर किया, उसके लिए कार्यकर्ताओं का जितना अभिनंदन किया जाए, वह कम है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शाला प्रवेश उत्सव में 60 बालिकाओं को मिली साइकिल,...

भिलाई। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, ख़म्हारिया में सोमवार को शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शासन की विभिन्न...

खुद को ED अधिकारी बताकर पति-पत्नी ने की 6.82...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का अधिकारी बताकर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पति-पत्नी...

CG News : 9वीं के छात्र ने लगाई फांसी,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जो अब एक गंभीर विषय बन गया है। ताजा मामला...

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘राम-नामी’ को मिला सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी पहचान मिली है. रामनामी समुदाय की अनूठी परंपरा पर आधारित डॉक्यूमेंट्री...