दुर्ग जिले का पहला डिजिटल लाइब्रेरी खुर्सीपार में बन कर तैयार: फ्री में मिलेंगे UPSC, CGPSC, रेलवे, बैंक, SSC के बुक… 10 लाख से ज्यादा E-बुक; MLA यादव ने किया लोकार्पण

भिलाई। एजुकेशन हब ​कहलाने वाले भिलाई में छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी सुविधा शुरू हो गई है। ये सुविधा है दुर्ग जिले के पहले डिजिटल लाइब्रेरी की। दुर्ग जिले का पहला डिजिटल लाइब्रेरी खुर्सीपार श्रीराम चौक के पास बन कर तैयार हो गया है। जिसका लोकार्पण आज भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने ​किया है। पूरे विधि विधान के सा​थ लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां छात्र-छात्राओं के साथ विधायक ने फीता काटकर लाइब्रेरी का लोकार्पण किया। इस दौरान क्षेत्र के विद्यार्थियों में बड़ी उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर भिलाई निगम के मेयर नीरज पाल भी मौजूद रहे।

फीता काटने के साथ विधायकश्री यादव सहित सभी ने लिए लाइब्रेरी ओपन की गई। सभी ने लाइब्रेरी के प्रत्येक कमरे, रीडिंग जोन, बुक्स आदि का निरीक्षण किया। लाइब्रेरी की खूबसूरती और सुविधाओ को देख कर क्षेत्र के नागरिक व छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह का माहौल रहा। लाइब्रेरी में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है। क्षेत्र के नागरिकों ने इसके लिए​ विधायक यादव का ​आभार जताया। लोकार्पण कार्यक्रम में महापौर नीरज पाल सहित सभी एमआईसी मेंबर, क्षेत्र के कांग्रेसी नेता आदि शामिल रहे।

परीक्षाओं की तैयारी होंगी आसान
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि, अब हमारे बच्चों के लिए भी बैंक, रेलवे, यूपीएससी, पीएससी सहित सभी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी आसान हो जाएगी। उनकी पढ़ाई में पैसा और सुविधा संसाधन की कमी कोई बाधा ना बने। सभी बच्चों जरूरी किताबें उपलब्ध कराने यह लाइब्रेरी शुरू की गई है। जो हमारे बच्चों को भविष्य उज्जवल बनाएंगी। मेरी यह प्रार्थना है कि हमारे बच्चे खूब पढ़े और​ ​इस शिक्षाधानी का नाम पूरे विश्व में रौशन करें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्री गजेंद्र यादव ने युवा और महिला मोर्चा पदाधिकारियों...

दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सेवा सदन में परिचयात्मक...

ऋषि निर्मलकर हत्याकांड : मुख्य आरोपी रवि शर्मा की...

दुर्ग। दुर्ग के चर्चित ऋषि निर्मलकर हत्याकांड में मुख्य आरोपी बताए जा रहे रवि शर्मा की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर नया...

भिलाई में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा :...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई-3 के...

DSP से 5 लाख की ठगी, रुपये दोगुना करने...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ एक उप पुलिस अधीक्षक (DSP)...