दुर्ग संभाग के आयुक्त कावरे पहुंचे C-मार्ट शॉपिंग के लिए: हरेली तिहार मनाने के लिए खरीदी गेड़ी

दुर्ग। संभागायुक्त दुर्ग संभाग महादेव कावरे आज अचानक दुर्ग जिले के जिला पंचायत परिसर स्थित सी मार्ट पहुंचे यहां उन्होंने छत्तीसगढ़ी संस्कृति में वर्ष के प्रथम त्योहार के रूप में मनाए जाने वाले हरेली त्योहार के लिए गेड़ी खरीदी। इस अवसर पर उन्होंने बताया की हरेली त्यौहार पर बड़ी मात्रा में गेड़ी निर्माण कर विक्रय किया जाता है, गेड़ी की मांग के आधार पर बसोड़ो द्वारा इसका निर्माण किया जाता है, इसके निर्माण के लिए वन विभाग द्वारा डिपो के माध्यम से बांस प्रदाय किया जाता है। छत्तीसगढ़ शासन के मंशा अनुरूप इस वर्ष बसोडो की आमदनी बढ़ाने हेतु इनके द्वारा बनाई गई गेडियों को सी मार्ट में विक्रय हेतु रखवाया गया है ताकि अधिक से अधिक लोगों को गेड़ी उपलब्ध हो सके तथा इसके विक्रय से बसोडो को ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त हो सके।

संभाग आयुक्त दुर्ग संभाग महादेव कावरे ने बताया कि गेड़ी निर्माण का कार्य बसोडो के द्वारा शासन से सस्ती दर पर बांस प्राप्त कर बनाए गए हैं, उन्होंने आमजन और गेड़ी खेल प्रेमियों से अपील की है कि छत्तीसगढ़ राज्य के इस पारंपरिक त्यौहार को उत्साह पूर्वक मनाने एवं सस्ती दर पर सी मार्ट के माध्यम से अधिक से अधिक गेड़ी खरीद कर श्रमिकों के आर्थिक उन्नयन में सहयोग करे।

स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित सामग्रियों की खरीदी
सी मार्ट पहुंचे कावरे ने स्व सहायता समूहों द्वारा निर्मित सामग्री कोदो, बिजौरा, ब्राउन राइस, सेमीखुइला, मूंगा पावडर एवं अन्य सामग्री क्रय की साथ ही स्व सहायता समूहों द्वारा स्थानीय स्तर पर निर्मित सामग्रियों की सराहना की। संभाग में स्थापित सी मार्ट में सर्वाधिक राजनांदगांव जिले द्वारा कुल 2 करोड़ 14 लाख की सामाग्री विक्रय किया गया जो कि प्रदेश में द्वितीय स्थान पर है, इसी प्रकार बालोद जिले द्वारा सी मार्ट में 2 करोड़ 7 लाख की सामाग्री का विक्रय किया गया है। संभागायुक्त ने आम जनता से अपील किया कि वे अपने परिवार के साथ सी मार्ट पहुंच कर खरीदी करे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हरिराज होटल के बाथरूम में कैमरे मिलने की खबर...

भिलाई। शहर के प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट हरि राज के बाथरूम में कथित तौर पर हिडन कैमरा मिलने का मामला सामने आने के बाद अब इसे...

दंतेवाड़ा में नक्सलियों के डंप पर बड़ी कार्रवाई :...

दंतेवाड़ा। जिले में चल रहे एंटी नक्सल अभियान के बीच सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बारसूर थाना क्षेत्र के कोहकाबेड़ा-बुरदूम इलाके में सर्चिंग...

विजय बघेल बनाम भूपेश बघेल : चुनाव याचिका में...

बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ भाजपा नेता विजय बघेल द्वारा दायर चुनाव याचिका को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कार्यवाही के...

बर्खास्त GRP कांस्टेबल की संपत्ति पर ACB का शिकंजा...

बिलासपुर। आय से अधिक संपत्ति के मामले में बर्खास्त जीआरपी कांस्टेबल संतोष कुमार राठौर की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB)...