हमर दुर्ग शहर देश में अव्वल: कचरा प्रबंधन में दुर्ग को मिला देश मे पहला स्थान…मेयर धीरज बाकलीवाल और कमिश्नर लोकेश चन्द्राकर को दिल्ली में मिला अवार्ड; MLA अरुण वोरा ने कहा- अत्यंत प्रसन्नता एवं गौरव का क्षण; देखिए तस्वीरें

-दुर्ग निगम ने कचरा प्रबंधन में दूसरी बार बादशाहत कायम
-कचरा प्रबंधन में लगातार दूसरी बार फिर कामयाबी के शिखर पर पहुंचा दुर्ग

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दुर्ग निगम लगातार दूसरी बार देश में कचरा प्रबंधन में अव्वल बना है। विधायक अरुण वोरा ने कहा है कि दुर्ग शहर के लिये अत्यंत प्रसन्नता एवं गौरव के क्षण हैं। हमारा दुर्ग स्वच्छ सर्वेक्षण शहर कचरा प्रबंधन बना है। उन्होंने इस सफलता के लिये सभी निगम अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग टीम एवं नागरिकों का आभार प्रकट करते हुए उन्हें बधाई दी है। दुर्ग शहर के सीनियर विधायक अरुण वोरा की लगातार शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की कवायद रही है।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने निगम के स्वच्छता दीदी महिलाओं को इस उपलब्धि का श्रेय दिया है। महापौर धीरज बाकलीवाल और तत्कालीन आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने नई दिल्ली क्रिस्टल बॉलरूम, हॉटल ललित में आयोजित स्वच्छ अमृत महोत्सव में पुरस्कार ग्रहण किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग प्रभारी हमीद खोखर, दीपक साहू भी मौजूद रहें।

विधायक अरुण वोरा ने महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर की इस उपलब्धि पर सभी नागरिकों को बधाई देते हुये कहा है कि सभी नागरिकों की स्वच्छता के प्रति जागरूकता से राज्य के दुर्ग शहर को पुरस्कार मिला है।महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा कि एक बार फिर देश व प्रदेश में दुर्ग शहर अपनी उपलब्धि को लेकर के चर्चा में है। दुर्ग निगम को एक बार फिर पूरे देश में प्रथम स्थान मिला है।

इस उपलब्धि पर महापौर ने कहा है कि आने वाले सालों में नगर निगम एक बार फिर बेहतर मेहनत करते हुए देश व प्रदेश में स्वच्छता, रैंकिंग में प्रथम स्थान पर होगा। कचरा प्रबंधन में लगातार दूसरी बार फिर कामयाबी के शिखर पर पहुंचा है। जिसके परिणाम स्वरूप कचरे के बेहतर प्रबंधन के लिए अवार्ड दिया गया। दुर्ग निगम को यह पुरस्कार शहर में उत्पादित कचरें के बेहतर प्रबंधन, पुनर्चक्रण व निष्पादन के क्षेत्र में मिला है।

दुर्ग नगर निगम का 3 R पर फोकस
गौरतलब है कि नगर निगम के 3 R (रिड्यूज, रिसाइकल व रियूज) के सिद्धांत के तहत सालिड वेस्ट मैनेजमेंट में बेहतर कार्य कर रहा है। घरों से ही डोर टू डोर कचरा संग्रहण के माध्यम से गीला व सूखा कचरा अलग-अलग लिया जाता है। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का 100% प्रतिशत कचरे को सूखा एवं गीला कचरा को अलग-अलग किया जाता है।

इन सराहनीय कार्यों के कारन प्राप्त हुई उपलब्धि

  • सुखा कचरा का विक्रय एवं गीला कचरा का खाद बनाना ०
  • सभी वार्डों में ब्यूटीफिकेशन पॉइंट, नाली, सडकों की सफाई
  • व्यवसायिक परिसर मे रात्रिकालीन सफाई
  • स्व सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें काम देना
  • विंडो गाड़ी का इनोवेशन कर सूखे कचरे से प्रोडक्ट बनाकर विक्रय
  • स्लम एरिया में विशेष सफाई अभियान चलाना
  • गीले कचरे व गोबर का उपयोग कर वर्मी कम्पोस्ट बनानां
  • सुपर कम्पोस्ट व सोनहा खाद निर्माण का कार्य करना
  • सूखा कचरा को मणि कंचन केन्द्र में अलग-अलग एकत्रित करना
  • गत्ता, पुटटा, पेपर, बाटल, प्लास्टिक इत्यादि को बेचकर मणि कंचन केन्द्र में कार्य करने वाली स्वच्छता दीदीया अन्य आय अर्जित कर आत्म निर्भर बनने की ओर अग्रसर करना

क्या है CII ?
सीआईआई यानी कॉन्फेडरेशन ऑॅफ इण्डियन इंडस्ट्रीज (भारतीय उद्योग परिसंघ) की स्थापना 1895 में हुई। यह भारत की एक गैर सरकारी, गैर लाभ, उद्योग नेतृत्व प्रबंधित संगठन है, यह भारत की औद्योगिक विकास प्रक्रिया में एक सक्रिय भूमिका निभा रहा है। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि आम जनता की सहयोग के बदौलत दुर्ग निगम ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में प्रथम स्थान अवार्ड प्राप्त करने में सफल हुआ है। निगम कर्मियों व अन्य लोगों की भी इसमें बढ़ी भागीदारी रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ज्वेलरी दुकान में चोरी: दुकान संचालक का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चोरी का मामला सामने आया है। जिले के मोती काम्प्लेक्स में एक ज्वेलरी दुकान में लूटपाट की घटना...

छत्तीसगढ़ में लोकसभा का चुनाव संपन्न: अब ओडिशा का...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सभी सीटों पर मतदान सम्पन्न हो गया है। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव अब ओड़िशा के 4 दिवसीय चुनावी...

CG में अजब गजब मामला: मतदाता पहुंचा वोट देने…...

CG में अजब गजब मामला रायपुर। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज मतदान हुआ। लोकतंत्र के महापर्व में लोगों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बुजुर्ग...

छत्तीसगढ़ में बंपर वोटिंग: तीसरे चरण के लिए 67.91%...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर मंगलवार को वोटिंग हो रही है। प्रदेश की सातों सीटों पर 67.91% मतदान हुआ है। ये आंकड़े वोटर...

ट्रेंडिंग