BSP के नगर सेवाये के प्रवर्तन विभाग की बड़ी कार्रवाई: Township में उजाड़ा अवैध कपडा मार्केट…2 JCB ने कब्जे को खदेड़ा; पढिए ये खबर

भिलाई। टाउनशिप में आज भिलाई स्टील प्लांट के नगर सेवाये के प्रवर्तन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सेक्टर-2 के सतनाम भवन के पास अवैध कब्ज़ाधारियों को बेदखल कर दिया गया है। दरहसल उक्त स्थान पर कपड़ा व्यवसायी द्वारा अवैध तरीके से दुकान लगाया जा रहा था। जिसके खिलाफ आज विभाग ने ये कार्रवाई की है।

संपदा न्यालय के आदेश के अनुपालन में भिलाई इस्पात संयंत्र, नगर सेवाये के प्रवर्तन विभाग और भूमि विभाग की टीम द्वारा कार्यालक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में उक्त स्थल के 100 के लगभग बांस बल्ली से निर्मित अवैध दुकानों को जेसीबी मशीन की मदद से हटाया गया। भिलाई इस्पात संयंत्र, नगर सेवाये द्वारा आज सुबह-सुबह 05.15 से 06.30 बजे सेक्टर-2 सतनाम भवन के सामने कपडे का व्यवसाय करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की गई।

भिलाई इस्पात संयंत्र, नगर सेवाये के प्रवर्तन विभाग द्वारा अवैध रूप से बनाए गए बांस बल्ली की लगभग 100 की संख्या में दुकाने थी। इन अवैध कब्ज़ाधारियों के बांस बल्ली से बनी अवैध दुकानों को हटा कर बेदखली की कार्यवाही की गई। इन अवैध कब्जे धरियो द्वारा निर्मित इन दुकानों के वजह से उक्त स्थल पर ट्रैफिक जाम की स्थिति निर्मित होती थी तथा कई बार दुर्घटना भी हुआ।

इस कार्यवाही मे सुबह-सुबह 5.15 बजे दो जेसीबी और 10 गाड़ियों मे प्रवर्तन विभाग के कर्मचारियों के साथ भूमि अनुभाग के अधिकारी, कर्मचारी कार्यवाही स्थल पर रवाना हुए और कार्यवाही को अंजाम दिया। इसके बाद हॉर्टिकल्चर विभाग द्वारा उक्त स्थल पर वृक्षारोपण किया गया और जनरल सेक्शन द्वारा फेंसिंग की गई। प्रवर्तन विभाग के अनुसार पूरी कार्यवाही शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। प्रवर्तन विभाग के अधिकारीयों ने बताया की अवैध कब्जेधारिओ और भूमाफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कम टैक्स के चक्कर में न भरें गलत ITR:...

भिलाई। आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करते समय केवल टैक्स कम करने पर ध्यान देना भविष्य में भारी पड़ सकता है। अधूरी जानकारी और गलत...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...