कुम्हारी में गुटखे का ‘खेल’ बेनकाब : सेंट्रल GST का बड़ा छापा, 2 मशीनें और 30 बोरा माल जब्त

गुटखा फैक्ट्री में छापा

दुर्ग। जिले के कुम्हारी क्षेत्र में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर संचालित अवैध गुटखा फैक्ट्री का खुलासा किया है। स्टेशन चौक स्थित परिसर में टीम ने अचानक दबिश देकर गुटखा निर्माण से जुड़ी मशीनों और बड़ी मात्रा में तैयार माल को जब्त किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक सेंट्रल जीएसटी की टीम तीन वाहनों में मौके पर पहुंची थी। टीम ने फैक्ट्री परिसर में पहुंचकर जांच शुरू की और वहां मौजूद सामान की पड़ताल की। कार्रवाई के दौरान गुटखा तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली दो मशीनें और करीब 30 बोरा गुटखा बरामद किया गया। कार्रवाई पूरी होने के बाद जीएसटी अधिकारियों ने जब्त मशीनों और गुटखा को वाहनों में लोड कराया। इसके बाद टीम सभी जब्त सामान को लेकर रायपुर के लिए रवाना हो गई।

जब्त सामान लेकर रायपुर रवाना हुई टीम
फिलहाल सेंट्रल जीएसटी विभाग की ओर से मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फैक्ट्री में गुटखा निर्माण से जुड़े दस्तावेजों, कारोबार और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा सकती है। विभाग की विस्तृत कार्रवाई के बाद ही मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा होने की उम्मीद है।

Exit mobile version